गोरखपुर (ब्यूरो).अभी हाल ही में सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आउट हुआ है। जिसमे प्रयागराज रीजन की टॉपर भी प्रगति अग्रवाल बनी थीं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल से मैथ्स से इंटर पास हुईं प्रगति अग्रवाल को 99.4 परसेंट माक्र्स मिले थे।

ये एग्जाम भी किया टॉप

प्रगति ने जेईई मेंस में भी यूपी फीमेल वर्ग में टॉप किया था। प्रगति जेईई मेंस में 355 रैंक 99.96 परसेंटाइल माक्र्स मिले थे। इसके साथ ही प्रगति ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 11 वीं क्लास में क्वालिफाई की थी। जिसमे स्कॉलरशिप और फेलोशिप दी जाती है। आईआईएससी बंगलौर इस एग्जाम कराता है। प्रगति ने नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम भी क्वालिफाई किया है।

प्यानो बजा लेती हैं प्रगति

तारामंडल स्थित सिद्धार्थनगर कालोनी की रहने वाली प्रगति अग्रवाल के पिता राकेश अग्रवाल बिजनेसमैन और मां शिखा अग्रवाल हाउसवाइफ हैं। घर पर बाबा अशोक कुमार अग्रवाल और नानी रहती हैं। इसके अलावा उनका एक छोटा भाई पांचवी क्लास में पढऩे वाला प्रकृति अग्रवाल है। प्रगति ने बताया कि उन्हें प्यानो बजाने का शौक है। खाली समय में उसे बजाती हैं। इसके अलावा कुकिंग और श्रेया घोषाल के गाने सुनना पंसद करती हैं। स्कूल के अलावा वो 5 से 6 घंटे घर पर भी पढ़ती हैं।