गोरखपुर (ब्यूरो)। 24 मई 2023 : गोरखनाथ के वजीराबाद में पत्नी ने किराएदारों के साथ मिलकर सोते समय गला रेतकर पति की हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजा।

01 मई 2023 : खजनी के बरडाड गांव में पत्नी को पीट रहे युवक ने बचाने पहुंचे मां-बाप की पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

13 अप्रैल 2023 : बांसगांव थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में संपत्ति के लालच में पत्नी ने पति रमेश मौर्य की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी। रमेश के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महिला को जेल भेजा।

12 मार्च 2023 : तिवारीपुर की आवास विकास कालोनी में 30 हजार रुपये के लिए मधुर मुरली गुप्ता की हत्या उनके बड़े पुत्र ङ्क्षप्रस ने कर दी। आरी से गर्दन काटकर अलग करने के बाद ट्राली बैग में रखकर फेंक दिया। छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

25 फरवरी 2023 : सहजनवां के सहबाजगंज मोहल्ले में चाट विक्रेता अवधेश गुप्ता व उनके दोनों पुत्र आर्यन और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति के लालच में दूसरी पत्नी नीलम ने घटना को अंजाम दिया। सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नीलम को जेल भेजा।

04 फरवरी 2023 : बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित खड़ेसरी गांव के सिवान में बारीडीहा में रहने वाले राजगीर गिरजेश उर्फ गोलू का शव मिला था। भाई उग्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आठ फरवरी को पुलिस ने इसका राजफाश करते हुए गिरजेश की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

25 जनवरी, 2023 : राजघाट के खुर्रमपुर मोहल्ले में रहने वाले शरदचंद्र पाल ने अवैध संबंध के संदेह में पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद थाने पहुंचकर शरद ने इसकी सूचना पुलिसकर्मियों को दी। स्कूल बस चलाकर परिवार की जीविका चलाने वाले शरद को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

17 फरवरी 2022 : गुलरिहा के सराय गुलरिहा गांव में बरामदे में सो रहे शिक्षक इरशाद पर बहन ने अपने प्रेमी सूरज यादव जानलेवा हमला करा दिया। डेढ़ माह तक कोमा रहे इरशाद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सर्विलांस के जरिये घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने इरशाद की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

16 फरवरी 2022 : पिपराइच के चकिया गांव निवासी नारदमुनि का शव गांव के बाहर नहर के पास दफनाया मिला। छानबीन में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को दफन करा दिया। सर्विलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजा।