- शहर की सड़कें दिखेंगी हरियाली, डिवाइडर पर खिलेंगे शोदार पौधे

- बेतियाहाता से हुई इसकी शुरुआत शास्त्री चौक तक लगाए जा रहे हैं गमले

GORAKHPUR: नगर निगम अब डिवाइडर पर गमले लगाकर शहर को खूबसूरत बनाएगा। उस पर अच्छे पौधे लगाए जाएंगे ताकि लोगें को आने-जाने के दौरान हरियाली नजर आए और लगातार बढ़ रहे पॉल्युशन को भी कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सके। रविवार की नगर निगम ने बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक गमले में पौधे लगाकर इसकी शुरुआत भी कर दी है।

प्रयोग सफल तो सभी जगह अमल

नगर निगम विदेशों की तरह सड़कों के डिवाइडर की खाली जगह पर खूबसूरत फूलों के पौधे लगाएगा। नगर निगम द्वारा पहला कदम संस्था एवं चौराहे विकसित करने वाली संस्थाओं से मिलकर कर रहा है। नगर निगम रविवार को बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक की सड़क के डिवाइडर पर गमले और उसमें पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया है। प्रयोग सफल रहा तो कचहरी से हरिओमनगर, शास्त्री चौक से गोलघर, काली मंदिर और सिटी माल आदि सड़कों के डिवाइडर पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संस्थाओं को दी जाएगी।

नगर निगम द्वारा चौराहों के आसपास के डिवाइडरों पर संस्थाओं से मिलकर गमले लगाए जाएंगे। जिससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा। यह एक प्रयास है। सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी पौधे लगाए जाएंगे।

सुरेश चंद्र, चीफ इंजीनियर, नगर निगम