गोरखपुर (ब्यूरो)। रामगढ़ताल थाना एरिया के झरवा बडग़ो निवासी रमाकांज की 65 वर्षीय पत्नी माधुरी एक्सीडेंट में घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में बाराबंकी जिले के टक्कीनगर, भटटपुर निवासी मुहम्मद का 10 वर्षीय पुत्र सुल्लतान गंभीर रूप से घायल अवस्था पर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। 29 वर्षीय अभिजीत दुबे, 12 वर्षीय विवेक भी गंभीर से एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। जिन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे।

युवक पर चाकू से हमला

गोरखनाथ एरिया के हुमायूमपुर नार्थ निवासी बलराम का 25 वर्षीय पुत्र अपने कुछ दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लग गई। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने गंभीर हालत को देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल युवक

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर निवासी प्रमोद कुमार का 24 वर्षीय पुत्र राहुल होली के दिन बाइक द्वारा अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट होने से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।