गोरखपुर (ब्यूरो)।वहीं, जिला निर्वाचन की तरफ से निकाय चुनाव के लिए हुए मतदाता पुनरीक्षण 2022 में बढ़े वोटर्स की फाइनल सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नगर निगम में जहां कुल 10,28,187 वोटर्स अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं इनके लिए 189 मतदान केंद्र व 804 मतदान स्थल बनाए गए हैैं। जबकि 11 नगर पंचायत में भी बढ़े हुए वोटर्स की सूची जारी कर दी गई है।

मतदाता पुनरीक्षण पर प्रकाशन पर मुहर

बता दें, जिला निर्वाचन की तरफ से तरफ से 5-15 अक्टूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए गए। उसके बाद कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सके थे। इसके लिए फिर से 1 से 7 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान 80 वार्ड के नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 87,544 नए मतदाता जुड़ गए हैैं। यानी अब कुल 10,28,187 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 11 नगर पंचायत में वोटर्स बढ़ गए हैैं। सहायक निवार्चन अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। बढ़े हुए वोटर्स अपना मताधिकार कर सकेंगे।

निकाय - वार्ड - मतदान केंद्र - मतदान स्थल - 2017 में वोटर- 2022 में वोटर

नगर निगम - 80 - 189 - 804 - 8,65,302 - 10,28,187

सहजनवां - 16 - 15 - 36 - 27632 - 33,571

बासगांव - 12 - 9 - 22 - 14229 - 16,837

मुंडेरा बाजार - 16 - 12 - 30 - 8735 - 26,513

पीपीगंज - 19-14 - 47 - 11033 - 44,684

पिपराइच - 17 - 14 - 37 - 13062 - 34,498

गोला बाजार - 19 - 20 - 37 - 10331 - 41,871

बड़हलगंज - 18 - 10 - 38 - 16391 - 34,690

उनवल - 14 - 6 - 22 - 15993 - 19,568

चौमुखा - 15 - 9 - 25 - 00 - 20,027

उरूवा बाजा - 15 - 17 - 25 - 00 - 22,380

घघसरा बाजार - 15 - 19 - 32 -00 - 21,442

कुल - 256 - 334 - 1155 - 9,82,708 - 13,44,268

नगर निगम फैक्ट फीगर

नगर निगम के वार्ड - 80

वोटिंग सेंटर - 189

मतदान स्थल - 804

2017 में वोटर - 8,65,302

पुनरीक्षण के दौरान बढ़े वोटर - 87,544

2022 में वोटर - 10,28,187

बढ़े हुए वार्ड - 10