गोरखपुर (ब्यूरो) एग्जाम में क्वेश्चन पेपर में आउट ऑफ सिलेबस या रांग क्वेश्चन आए तो स्टूडेंट को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे क्वेश्चन की जानकारी एग्जाम में बनाए गए ऑब्जर्वर सीबीएसई को मेल करेंगे। जिसके अनुसार बोर्ड मार्किंग स्कीम तैयार करेगा। पेपर वाले दिन ही एग्जाम के बाद स्टूडेंट ऑब्जर्वर को ऐसे क्वेश्चन की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही ऑब्जर्वर भी हर दिन पेपर की समीक्षा करेंगे। बोर्ड की ओर से सभी एग्जाम सेंटर पर सब्जेक्ट वाइज ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

ओईसीएमएस पर देना होगा जानकारी

सेंटर नियुक्त ऑब्जर्वर रुटिन तौर डेली क्वेश्चन पेपर के सभी सेट के प्रश्नों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कठिन और गलत क्वेश्चन को देखा जाएगा। समीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर से संबंधित ऐसी जानकारी ऑन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम (ओईसीएमएस) पर देंगे। इसके लिए बोर्ड ने लिंक भी जारी किया है।

गलत क्वेश्चन के लगते रहे हैं आरोप

ऐसा देखा गया है कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के बाद क्वेश्चन पेपर को लेकर बोर्ड पर आरोप लगते हैं। कभी आउट ऑफ सिलेबस तो कभी गलत क्वेश्चन पेपर की बातें पेरेंट्स और स्टूडेंट्स बताते हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड ने एग्जाम के समय यह व्यवस्था की है। ये बता दें कि टीचर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ही मार्किंग स्कीम बनेगी। जिस दिन जिस सब्जेक्ट का एग्जाम होगा। उसी दिन एग्जाम समाप्त होते ही क्वेश्चन पेपर समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर भेजनी होगी।

21 फरवरी से 10 वीं के मेन एग्जाम

हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से जरूर शुरू हो गए। लेकिन 10 वीं का मेन एग्जाम 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। 21 फरवरी को हिंदी का एग्जाम होगा। इसके बाद 26 फरवरी को हाई स्कूल के स्टूडेंट अंग्रेजी का एग्जाम देंगे। इसके बाद सभी मेन पेपर का एग्जाम मार्च में होगा। शेडयूल के अनुसार 13 मार्च को हाई स्कूल का एग्जाम समाप्त होगा।

19 फरवरी से इंटर के मेन एग्जाम

ये बता दें कि इंटर बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से ही शुरू हुए हैं। लेकिन मेन पेपर 19 फरवरी से स्टार्ट हो रहा है। 19 फरवरी को इंटर के स्टूडेंट हिंदी का एग्जाम देंगे। 22 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को केमेस्ट्री और 29 फरवरी को जॉगरफी का पेपर है। दो अप्रैल को इंटर के स्टूडेंट का एग्जाम समाप्त होगा।

सीबीएसई स्कूल - 125

10वीं में स्टूडेंट की संख्या - 15447

12वीं में स्टूडेंट की संख्या - 12475

कुल स्टूडेंट की संख्या - 27922

सेंटर की संख्या - 28

10 वीं बोर्ड एग्जाम चलेंगे - 15 फरवरी-13 मार्च

12 वीं बोर्ड एग्जाम चलेंगे - 15 फरवरी- 2 अप्

एग्जाम में गलत क्वेश्चन या आउट ऑफ कोर्स से पूछे सवाल जो स्टूडेंट को समझ में न आए। तब उसे छोड़कर आगे बढऩा चाहिए। इसकी जानकारी आब्जर्वर को देंगे। ताकि बोर्ड को इससे अवगत कराया जा सके.

अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन