गोरखपुर (ब्यूरो)। पादरी बाज़ार, आसुरन और गोलघर की बेकरी और कैफे में चॉकलेट खरीदने वालों की भीड़ देखने को मिली। गोरखपुराइट्स मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और वाइट चॉकलेट खरीदते हुए नजर आए।

चॉकलेट से करें दिन की शुरुआत

चॉकलेट लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद है। इस कारण एक पूरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए सुबह-सुबह आप चॉकलेट के साथ अपना दिन शुरू कर सकते हैं। साथी के लिए पूरा दिन खुशनुमा बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की डिश खा सकते हैं। पार्टनर के साथ मिलकर चॉकलेट की डिश बना सकते हैं। वक्त निकालकर पार्टनर के साथ बढिय़ा से कैफ़े या बेकरी शॉप में जाकर चॉकलेट पुडिंग, चॉकलेट वैफल के मजे ले सकते हैं।

डार्क चॉकलेट में शुगर कम

आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक फ्लेवर की चॉकलेट अवेलबल हैं। चॉकलेट का स्वाद जितना अच्छा होता है उतनी ही फायदेमंद भी होती है। हां चॉकलेट के ज्यादा से ज्यादा फायदे लेने हैं तो इसके लिए आपको डार्क चॉकलेट खानी चाहिए। डार्क चॉकलेट सेहत के लिहाज से भी अच्छी होती है। इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और फायदेमंद साबित होती है।

मिल्क चॉकलेट लोकप्रिय

मिल्क चॉकलेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय चॉकलेट है। ज्यादातर दुकानों पर जो चॉकलेट मिलती है, वो यही होती है। इस चॉकलेट में सिर्फ 40 परसेंट ही कोको होता है। इसके साथ इसमें चीनी और दूध मिलाकर बनाया जाता है।

वाइट चॉकलेट बच्चों को पसंद

वाइट चॉकलेट बच्चों को बहुत पसंद है। सबसे बड़ी बात कि इस चॉकलेट को बनाने के लिए कोको पाउडर का नहीं बल्कि कोको बटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह टेस्ट में वनीला जैसा लगता है। इसे बनाने के लिए 20 परसेंट कोको बटर लगता है। 55 परसेंट चीनी और 15 परसेंट मिल्क लगता है।

डार्क चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंरद

डार्क चॉकलेट का टेस्ट कड़वा होता है। बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते, लेकिन स्वास्थ्य के लिए ये सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट को बनाने के लिए 30 परसेंट से लेकर 80 परसेंट तक कोको सीड का इस्तेमाल किया जाता है।

एक नजर में चॉकलेट

कैडबुरी डेरी मिल्क सिल्क वैलेंटाइन हार्ट चॉकलेट 300 से 650 से

वैलेंटाइन चॉकलेट हैंपर 100 से 799 रुपए

पर्सनालाइज्ड चॉकलेट हैंपर विथ मैसेज 200 से 799 रुपए

कैडबुरी डेरी मिल्क पोटली स्पेशल वैलेंटाइंस डे एडिशन विथ टेडी बियर 425 रुपए

फरेरो रोशर 159 से 930 रुपए

फरेरो रोशर, डेरी मिल्क सिल्क वैलेंटाइन एडिशन की वैलेंटाइन वीक के पहले दिन से ही खूब बिक्री हो रही है और लोगों को पर्सनलाइज्ड चॉकलेट हैंपर विथ मैसेज बहुत पसंद आ रहा है। इसे अपने पार्टनर को एक प्यार भरा संदेश लिख कर चॉकलेट के साथ गिफ्ट कर सकते हैं।

-आशीष सिंह, शॉप ओनर