गोरखपुर (ब्यूरो) कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उसमें सड़क, शिक्षा से जुड़ीं परियोजनाएं तो हैं ही, गांवों में शुद्ध जल की आपूर्ति की परियोजनाएं भी हैं। हर घर नल योजना के तहत लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा और स्वास्थ्य पर खर्च कम होगा।

एक हजार जोड़ों की शादी
सीएम ने कहा कि किसी की व्यक्तिगत शादी होती है तो तमाम व्यस्तताओं के कारण शायद वह नहीं पहुंच पाते, लेकिन एक साथ एक हजार जोड़ों की शादी में वे शामिल हुए हैं। अलग से सांसद रविकिशन भी नहीं पहुंचते। उनके यहां आने से सभी को उनका गाना सुनने को मिला है। सीएम ने मंच से शिब्बू व विनय गौतम, माधुरी व डब्लू, रुचि व रंजीत कुमार, आशिया खतून-वारिस आलम, खुशबू शर्मा व विजय शर्मा, यशोदा व विशाल, मुलरनिशा व गुलाम गौश, कंचन व गौरव, आराधना व निरंजन और रेखा व विजय को उपहार प्रदान किया। सीएम ने सभी जोड़ों से संवाद भी किया। कार्यक्रम का संचालन ऋक ऋचा पांडेय ने किया।

सीएम ने दूर कर दी गरीब बेटियों के विवाह की ङ्क्षचता : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि एक गरीब परिवार की सबसे बड़ी ङ्क्षचता बिटिया के विवाह की होती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिये सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी यह ङ्क्षचता दूर कर दी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना ङ्क्षसह, मेयर डॉ। मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। धर्मेंद्र ङ्क्षसह, विधायक विपिन ङ्क्षसह, महेंद्रपाल ङ्क्षसह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर ङ्क्षसह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि रहे।