गोरखपुर (ब्यूरो)।एमएमएमयूटी के आर्यभट्ट हॉल में भारत लोकतंत्र की जननी विषय पर लेक्चर ऑर्गनाइज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में चीफ गेस्ट वीसी प्रो। जेपी पांडेय ने दीप प्रज्जवलन और डॉ। बीआर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो। गोविंद पांडेय ने सभी स्टूडेंट्स को संविधान सभा की स्थापना से लेकर समिति के क्रियाकलाप और भारतीय जनमानस की अंतरात्मा भारतीय संविधान से परिचित कराया। वीसी प्रो। जेपी पांडेय ने स्टूडेंट्स को लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था रखने हेतु उत्प्रेरित किया और संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो। राकेश कुमार, डॉ। सुधीर नारायण सिंह के साथ ही सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

डीडीयूजीयू में निकाली गई प्रभात फेरी

डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रभात फेरी आयोजित की गई। प्रभात फेरी को जिला जज फस्र्ट अशोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार सेकेंड, अपर जनपद न्यायाधीश अभय प्रकाश नारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फेरी विधि संकाय भवन से निकलकर दीक्षा भवन, कला संकाय व विज्ञान संकाय भवन होते हुए यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पहुंची जहां तिरंगे के सामने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी यूनिवर्सिटी के विधि संकाय भवन पर जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधि विभाग के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो। अहमद नसीम और पूर्व अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो। जितेंद्र मिश्र, प्रो। वीएन पांडेय, प्रो। अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ। अखिल मिश्र, डॉ। वेद प्रकाश राय आदि उपस्थित रहे।

खिलाडिय़ों ने ली शपथ

रीजनल स्पोट्र्स स्टेडियम में संविधान दिवस के अवसर पर सभी प्लेयर्स, अधिकारी, कोच और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति शपथ लिया। इस अवसर पर आरएसओ आले हैदर, धर्मवार सिंह, मुकेश सिंह, अजय सिंह और सभी प्लेयर्स मौजूद रहे।

संविधान के प्रस्तावना का किया वाचन

सेंट ऐंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में संविधान दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल डॉ। आरएन सैमुअल ने डॉ। अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही वहां उपस्थित सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर डॉ। रवींद्र आनंद के साथ ही सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

मेयर ने नगर निगम अफसरों और पाषदों को दिलाई शपथ

नगर निगम में संविधान दिवस पर मेयर सीताराम जायसवाल ने अफसरों, कर्मचारियों और पार्षदों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान मेयर ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है.इसे तैयार करने में डॉ। भीमराव अंबेडकर, डॉ। राजेंद्र प्रसाद आदि का विशेष सहयोग रहा।

संविधान दिवस पर ली शपथ

खजनी थाना परिसर में सीओ अनिल सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान संजय मिश्रा, चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे।

बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, बरही में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान चीफ गेस्ट और प्रिंसिपल डॉ। महेश पति त्रिपाठी ने कहा कि भारत का संविधान समस्त देशवासियों को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक न्याय प्रदान करता है। अस अवसर पर डॉ। बलविंदर प्रजापति, अनिल शुक्ला, रीना सिंह, दयानाथ यादव, फूला देवी आदि मौजूद रहीं।

नेहरू इंटर कॉलेज अमहिया में शनिवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी के उपरांत प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

उरुवा थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इंस्पेक्टर ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अशोक, धर्मेंद्र, श्रीराम, प्रिया सिंह, सोनम, प्रीति आदि लोग मौजूद रहे।