गोरखपुर (ब्यूरो)।शव की पहचान भी हो गई है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि युवक कल शाम से ही लापता था। आज ग्रामीणों से शव मिलने की जानकारी दी।

पब्लिक ने दी पुलिस को सूचना

युवक की पहचान दुर्गेश पुत्र रमाकांत निवासी लक्ष्मीपुर सरहरी के रूप में हुई है। पीपीगंज थाने से महज दो किमी की दूरी पर बन्धुपुर टोले के समीप एक बाग में सुबह करीब 7 बजे टहलने के लिए निकले लोगों ने युवक के शव को पेड़ पर लटकता देखा। उसने ये सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात में घर से निकला था युवक

रस्सी के फंदे से लटका शव लगभग 25 वर्षीय युवक का है। जिसके शरीर पर काली जींस, काला जैकेट और पर्स में आधार कार्ड एवं अन्य कागजातों के साथ ही मोबाइल भी बरामद हुआ है। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश रविवार की शाम को घर से निकला था। जो रात में वापस नहीं पहुचा।

जांच के बाद ही होगा मौत के कारणों का खुलासा

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। फिर सोचा कि अगली सुबह आ जाएगा, लेकिन फोन करके ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी ही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाकर पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया है। वही जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं आलाधिकारियों को पुलिस ने सूचित कर दिया।

इस बार मई में दुर्गेश की होनी थी शादी

मृतक युवक के भाई और मां ने बताया कि दुर्गेश चार भाइयों में सबसे छोटा था और बाहर रहकर पेंट पालिश का काम करता था। 10 दिन पूर्व घर आया था। एक साल पहले तिलक हो चुका था। इस साल 10 मई को शादी तय थी। कल सुबह 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से ही घर नहीं आया।