गोरखपुर (ब्यूरो)। भाई कोङ्क्षचग चला गया और पिता घर पर नहीं थे। इसी बीच घर पहुंचा छोटी रेतवहिया का अजय उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। कोङ्क्षचग से लौटे भाई ने विरोध किया तो मारपीट किया। शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपित ने अपने स्वजन को बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

आइसीयू में भर्ती महिला की चेन चोरी, कर्मचारी हिरासत में

- कपड़े बदलते समय चोरी करने का है आरोप, जांच में जुटी पुलिस

- हंगामा करने पर बाली व पायल लौटाया, कैंट क्षेत्र की है घटना

आइसीयू में भर्ती महिला के गहने कर्मचारियों ने चुरा लिए। पति ने शिकायत की तो धमकी देकर चुप कराने लगे। डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची तो बाली व पायल लौटा दिया, लेकिन चेन नहीं दी। कैंट थाना पुलिस कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भगत चौराहा पर रहने वाले दिनेश ङ्क्षसह ने कैंट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च की रात में 11:30 बजे पत्नी प्रेमलता ङ्क्षसह की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। स्थिति गंभीर बता चिकित्सक ने आइसीयू में भर्ती कर लिया। पत्नी को अस्पताल लाया गया तो उन्होंने चेन, बाली व पायल पहन रखा था। आइसीयू की महिला कर्मचारी ने सहयोगी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय सभी गहने निकाल लिए। उन्होंने पूछा तो जानकारी होने से इनकार करने लगे। एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया आरोप की जांच की जा रही है। कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।