गोरखपुर (ब्यूरो)। कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे आचार्य बलराम दास महाराज ने कहा कि भगवान की कथा तथा सत्संग पूर्व जन्मों के पुण्य कर्मों से ही प्राप्त होती है। भागवत कथा सुनने से मानव का कल्याण होता है तथा सांसारिक वृत्तियों का नाश हो जाता है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान दीनानाथ शुक्ला, प्रधान हरपुर मदनमुरारी गुप्ता, भरत शुक्ला, ऋषिकेश, टिंकू, यज्ञाचार्य आनन्द दृवेदी, गोपाल शास्त्री, धीरज शास्त्री, सोमनाथ शुक्ला, बद्रीनाथ ,सुदर्शन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

अच्छे कर्म व ज्ञान से मुक्ति संभव

संसार के रचयिता भगवान शिव है। मनतोते के रूप में सुकदेव ने शंकर भगवान से दिव्य ज्ञान लिया था। कलयुग में परमात्मा रूपी ज्ञान का जाप करना है। हरि के गुणगान करने से आत्मा की मुक्ति मिलती है। भगवान शिव की अराधना करने से हमें ज्ञान का मार्ग मिलता है। राम और कृष्ण में कोई अन्तर नही है। दोनों विष्णु अवतार है। हम धरती पर आकर अनेकों पापों व अधर्म कर पाप के भागी बनते है। लेकिन भगवान का गुणगान कर ही हम धर्म व पून्य के भागी बनेंगे। ये बातें वृन्दावन से आए कथा वाचक पं। घनश्याम महाराज ने बड़हलगंज क्षेत्र के मुजौना गांव में नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन कही। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म व ज्ञान से परमानन्द के पास जाकर मुक्त हो जाएंगे। धर्म का ज्ञान जहा होता है वह धरती पवित्र हो जाती है। कथा का प्रारंभ प्रभु श्रीराम की आरती कर किया गया। इस दौरान आयोजक मेजर सुबेदार प्रेमनारायन तिवारी, जोखन मिश्र, विष्णुदयाल तिवारी, सन्त प्रसाद तिवारी, लक्ष्मीनारायण तिवारी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, रामनयन गौतम अंकित उर्फ एसपी बाबा आदि मौजूद रहे।

साथी गांव चलो अभियान से बूथों को मजबूत करें कार्यकर्ता

बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक तारामंडल स्थित एक लॉन में हुई। शुरुआत बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को नमन कर किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल के मंडल प्रभारी डॉ। विजय प्रताप, अध्यक्षता मंडल प्रभारी सुरेश भारती, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर रहे। संचालन जिला सचिव भवनाथ राय ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी गांव चलो अभियान के तहत बूथों पर जाकर भाईचारा बनाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव बहुत ही जल्द होने वाला है। इस बार अधिक से अधिक लोकसभा चुनाव जीतकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पिछड़े वर्ग के साथ बड़े पैमाने पर राजनीतिक सामाजिक भेदभाव कर रही है। बैठक में ख्वाजा शमसुद्दीन, मो। वसीम, लक्ष्मण राना, श्रीराम बाबू, सतेन्द्र गौतम, राजेश मलिक, हरिलाल फौजी आदि मौजूद रहे।