इसमें सेवानिवृत्त सैनिकों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए सैनिक कल्याण निगम के साथ बातचीत की जा रही है। प्रवर्तन दल में शस्त्र एवं बिना शस्त्र वाले जवानों को भर्ती किया जाएगा।
पुलिस भी रहेगी साथ
प्रवर्तन दल अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान में जीडीए की टीम के साथ रहेगा। पुलिस के जवान भी अभियान में सहयोग करेंगे। प्रवर्तन दल के जवानों को जीडीए की विकास परियोजनाओं जैसे खोराबार एवं राप्तीनगर में भी तैनात किया जाएगा। जवान वहां संपत्ति की सुरक्षा करेंगे। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन ङ्क्षसह ने बताया कि प्रवर्तन दल के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इससे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में आसानी हो सकेगी। जीडीए के उपाध्यक्ष आनन्द वद्र्धन ने बताया कि यहां भी पूर्व सैनिकों को लेकर प्रवर्तन दल का गठन किया जाएगा। सैनिक कल्याण निगम से वार्ता की जा रही है।