गोरखपुर (ब्यूरो)। बदमाशों की पहचान भीटी तिवारी निवासी पूर्वांचल का नामचीन असलहा तस्कर धीरेंद्र मोहन तिवारी उर्फ डिस्को तिवारी व जिंदापुर निवासी अंशुमान पांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर कानूनी कार्रवाई कर रविवार को जेल भेजवा दिया।

जानकारी के अनुसार भीटी तिवारी गांव में डिस्को तिवारी और अंशुमान पांडेय शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव के बाहर पोखरे के सामने पार्टी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने वहां छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। इसमें दोनों हिस्ट्रीशीटरों के पास से तमंचा भी मिला। पुलिस ने बताया कि डिस्को पर 28 और अंशुमान पर 7 केस थानों में दर्ज हैं।

पुलिस को देख पिस्टल पर लपका था डिस्को

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देखकर डिस्को तिवारी कुर्सी पर रखा पिस्टल उठा लिया। तभी पीछे से पीपीगंज थाने में तैनात एक आरक्षी ने उसे दबोच लिया। रविवार को दोनों हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेजवा दिया।

विधायक की कांफ्रेंस में पिस्टल निकाल मचाया था हड़कंप

एक वर्ष पहले नगर अध्यक्ष के चुनाव के समय चल रहे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक की मौजूदगी आरोपी डिस्को तिवारी ने पिस्टल निकालकर हड़कंप मचा दिया था। पीपीगंज कस्बे के एक होटल में चल रहे विधायक के प्रेस कॉन्फ्र स में उनके साथ आए दो गुटों में कहा सुनी हुई थी। जिसमे एक पक्ष की तरफ से डिस्को ने पिस्टल निकाली थी। तब वहां अफरा-तफरी मच गई थी।