गोरखपुर (ब्यूरो)। नगर आयुक्त गौरव ङ्क्षसह सोगरवाल के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त और जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप ङ्क्षसह के नेतृत्व में निगम की राजस्व टीम, प्रर्वतन दल, पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और संपत्ति की तालाबंदी कर दी।

1.08 लाख था बकाया

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड-16 इंडस्ट्रियल एरिया लच्छीपुर में मेसर्स सहारा इंडिया का 1.08 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। इसी तरह वार्ड-33 मोहल्ला नथमलपुर में आर। महानंद का 1.28 लाख रुपये का बकाया था। इन भवन स्वामियों को दो महीने पहले नोटिस दिया गया था। कई बार मौके पर जाकर टीम ने चेतावनी भी दी थी मगर, इसके बाद भी बकाया नहींं जमा किया जिसपर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड-33 में ही श्रीराम अवध को 2.30 लाख रुपये बकाया हाउसटैक्स न जमा करने के कारण इनका बचत बैंक खाता सीज करा दिया गया। इनके बचत बैंक खाते से हाउसटैक्स की राशि वसूल की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय, राजस्व निरीक्षक अश्वनी पांडेय, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश प्रताप ङ्क्षसह, कर निरीक्षक अजय ङ्क्षसह व संदीप ङ्क्षसह मौजूद रहे।

जोन चार के सभी टैक्स इंस्पेक्टर का वेतन रोका

प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम के सभी 23 टैक्स इंस्पेक्टर्स से जवाब तलब किया गया है। वहीं जोन चार के टैक्स इंस्पेक्टर का वेतन रोक दिया गया है। बकाया टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम निरंतर प्रयास कर रहा है। नगर आयुक्त खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। निगम प्रशासन का मानना है कि टैक्स इंस्पेक्टर की लापरवाही की वजह से लक्ष्य के सापेक्ष बकाया टैक्स की वसूली नहींं हो पा रही है। प्रभारी अधिकारी कर की ओर से टैक्स इंस्पेक्टर्स को दिये गए नोटिस में कर वसूली न करने, 10000 के बकायेदारों को डिमांड नोटिस न दिए जाने समेत कई ङ्क्षबदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।