गोरखपुर (ब्यूरो)। अभियान के अंतर्गत पेंडिंग विवेचनाओं में से 50 परसेंट विवेचना 31 जनवरी तक निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया। जिसमेंं रूरल के नार्थ और साउथ एरिया के थानों ने अ'छा प्रदर्शन कर 50 परसेंट लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जबकि सिटी के 9 थाने लक्ष्य से पीछे रह गए।

शीर्ष पर 5 थाने

एसएसपी के निर्देश पेंडिंग विवेचनाओं के निस्तारण के लिए जनवरी माह में अभियान चलाया गया। परसेंटेज के आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले लिस्ट में शीर्ष पर 5 थानों में बेलघाट, खजनी, गुलरिहा, पीपीगंज और महिला थाना शामिल है।

लापरवाही करने वाले थाने को मिली चेतावनी

अ'छा प्रदर्शन करने वालों थानों के विवेचकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जबकि कुछ थानों ने मान के अनुरूप निस्तारण नहीं किया है, जिनको चेतावनी और स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

साल 2023 पेंडिंग विवेचना

साल 2023 की जिले के थानों में कुल 2873 विवेचनाएं पेंडिंग थी। जिसमें से 1578 विवेचना का निस्तारण जनवरी माह में अभियान चलाकर किया गया। सर्किल वाइज खजनी के थानों ने सर्वाधिक 63.70 परसेंट विवेचना का निस्तारण किया।

दस दिन बढ़ाई गई अवधि

एसएसपी ने इस फरवरी माह में अभियान की दस दिन अवधि और बढ़ाई गई है। 11 फरवरी को फिर अभियान की समीक्षा की जाएगी।

शहर के 9 थाने की रिपोर्ट

थाना साल 2023 के पेंडिंग केस का निस्तारण पेंडिंग केस

कोतवाली 42.11 परसेंट 22

राजघाट 58.73 परसेंट 26

तिवारीपुर 48.28 परसेंट 30

कैंट 40.30 परसेंट 80

खोराबार 56.94 परसेंट 31

रामगढ़ताल 55.71 परसेंट 62

एम्स 44.76 परसेंट 58

गोरखनाथ 44.62 परसेंट 72

शाहपुर 50.43 परसेंट 58

महिला थाना 62.50 परसेंट 6

नार्थ एरिया के 9 थाने की रिपोर्ट

थाना साल 2023 के पेंडिंग केस का निस्तारण पेंडिंग केस

कैंपियरगंज 47.93 परसेंट 63

पीपीगंज 65.15 परसेंट 46

सहजनवां 58.70 परसेंट 57

गीडा 55.80 परसेंट 61

चिलुआताल 52.00 परसेंट 72

चौरी चौरा 60.00 परसेंट 38

झगहा 59.41 परसेंट 41

पिपराईच 56.97 परसेंट 105

गुलरिहा 65.34 परसेंट 61

साउथ एरिया के 10 थाने की रिपोर्ट

थाना साल 2023 के पेंडिंग केस का निस्तारण पेंडिंग केस

बांसगांव 57.76 परसेंट 49

गगहा 50.00 परसेंट 49

बेलीपार 50.00 परसेंट 29

गोला 51.61 परसेंट 45

बड़हलगंज 56.59 परसेंट 56

उरुवा बाजार 54.84 परसेंट 14

बेलघाट 66.67 परसेंट 15

खजनी 66.23 परसेंट 26

सिकरीगंज 59.46 परसेंट 15

हरपुर बुदहट 61.90 परसेंट 8

सभी थानों को समय से विवेचना का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। पिछले साल की विवेचना पेंडिंग थी। जिसके लिए एक माह का अभियान चलाया गया। 54.93 परसेंट विवेचानओं का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है। कुछ थानों ने लापरवाही की है, जिन्हें चेतावनी देते हुए अभियान का समय 10 दिन और बढ़ाया गया है।

- डॉ। गौरव ग्रोवर, एसएसपी