गोरखपुर (ब्यूरो)। अल्टीमेटम भी दिया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकती है। जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं काफी हद तक दुरुस्त मिली। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर आयुक्त डॉ। गौरव सिंह सोगरवाल को मामले से अवगत कराया जाएगा। पिंक टॉयलेट्स में और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। महिलाओं से फीडबैक भी लिए जाएंगे।

सभी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

नगर निगम के पिंक टॉयलेट्स में अपर नगर आयुक्त अंदर घुसे तो एक महिला निकली। खुद को केयर टेकर बताया। निरीक्षण की बात वह पर अपर नगर आयुक्त को अंदर लेकर गई और दिखाया। अंदर जाते ही चारपाई और बिस्तर देखकर वह नाराज हो गए। टॉयलेट्स को देखा तो साफ सफाई काफी हद तक दिखी। वेंडिंग मशीन, फीडिंग रूम नहीं मिला। उन्होंने उपनगर आयुक्त को व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

साहब नहीं मिलता है वेतन

नगर निगम के पिंक टॉयलेट्स के निरीक्षण में केयर टेकर ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को बताया कि साहब कोई वेतन नहीं मिलता है। इसके कारण टॉयलेट्स में ही बिस्तर लगा लिया है। संचालक कभी सुध नहीं लेते हैं। इसके कारण साफ सफाई में दिक्कत होती है। आने वाली महिलाओं इसको लेकर कई बार बहस भी कर चुकी हैं।

संचालक को कोई मतलब नहीं

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त को बताया गया कि टॉयलेट्स के शुभारंभ के पहले इसकी जिम्मेदारी के लिए संचालक दिनरात एक किए हुए था। जब जिम्मेदारी मिल गई तो यहां झांकने तक नहीं आता है। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर डॉ। मणिभूषण ने संचालक को फोन किया और डांट फटकार लगाई।

पिंक टॉयलेट्स का निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली हैं, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। नगर निगम के पिंक टॉयलेट्स के संचालक की कुछ लापरवाही मिली है। उसे ऑफिस बुलाया गया है। किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त