गोरखपुर (ब्यूरो)। यह पुस्तक सतत विकास के लक्ष्य 4 सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए लांच किया गया है। पुस्तक की कहानियां टीचर्स और स्टूडेंट हमेशा कुछ सीखने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अवसर पर सासंद रवि किशन ने कहा कि हर इंसान को किताब पढऩी चाहिए। किताबों में बहुत ही ज्ञान की बातें छुपी हुई हैं। कहानियां इंसान के सोच के बारे में बताती हैं। कहानी से बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश भी मिलता है। लास्ट में उन्होंने सेंट पॉल्स के ट्रस्टी अमरीश चंद्रा को सलाद पुस्तक के लांच के लिए बधाई दी।

यह पुस्तक भविष्य की आवश्यकता है

सेंट पॉल स्कूल के डायरेक्टर अमरीश चंद्रा ने कहा कि सलाद पुस्तक प्रस्तुत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तालमेल का लाभ उठाते हुए खुशी हो रही है। सतत विकास के लक्ष्य 4 को प्राप्त करने के लिए यह पुस्तक बहुत ही मददगार साबित होगी। स्कूल में एसडीजी के 17 गोल के प्रति सभी बच्चों को अवेयर करने के लिए हमेशा प्रोग्राम और कैंपस में सभी जगहों पर पेेटिंग भी की गई है। जिसमे सतत विकास के सभी 17 लक्ष्यों का जिक्र किया गया है।

याद किए गये जननायक स्व। कर्पूरी ठाकुर

लेटाघाट पर स्थित नाई कल्याण समिति के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शर्मा ने कहा कि आज स्व। ठाकुर हम लोगों के बीच नहीं हैं। उनके किए गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे केवल समाज के पिछड़े वर्ग के ही नेता नहीं थे बल्कि सर्वसमाज के नेता थे। वे गरीबी को नजदीक से देखे थे और उन्होंने जीवनभर गरीबों के लिए संघर्ष किया इसलिए उन्हें जननायक की उपाधि से नवाजा गया था। कोमल शर्मा, जटाशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार नाई समाज बड़हलगंज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जन्म जयंती अवसर पर कहा कि गरीबों के मसीहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना हम सबके लिए गौरव की बात है। महामंत्री व सभासद दीपक शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पर्याय और उत्तर भारत में पिछड़े वर्गों की वकालत करने वाले राजनेता के तौर पर जाना जाता है। खासकर समाज के वंचित वर्गों के लिए उनका अतुलनीय योगदान रहा है। सूरज शर्मा, पप्पू शर्मा, अजय शर्मा, अवधेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, त्रिवेणी शर्मा, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।