गोरखपुर (ब्यूरो)।इसके लिए सेतु निगम ने इस रोड का मार्किंग का काम फाइनल कर लिया है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में यहां मशीनें आ जाएंगी। इस परियोजना पर कुल 550 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

देवरिया बाईपास से जुड़ेगा फ्लाईओवर

फ्लाई ओवर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से ठीक पहले शुरू होकर देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए राज्यसभा सांसद डॉ। राधा मोहनदास अग्रवाल के आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास जाकर समाप्त होगा। इसके अलावा 434 मीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास को सिक्सलेन से देवरिया बाईपास को सिक्सलेन फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा।

25 माह का लगेगा वक्त

सेतु निगम के मुताबिक फ्लाई ओवर के निर्माण में करीब 25 महीने का समय लगेगा। देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाया जाना है। ऐसे में देवरिया बाईपास को सिक्सलेन फ्लाई ओवर से जोडऩे के लिए फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाना जरूरी था।

जाम के झाम से मिलेगी निजात

देवरिया बाईपास से लेकर टीपी नगर अक्सर जाम रहता है। करीब ढाई किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में कभी कभी एक से दो घंटे का वक्त भी लग जाता है। ऐेसे में इस रोड पर सिक्सलेन फ्लाई ओवर बन जाने से जाम से राहत मिलेगी।

फैक्ट एंड फीगर

- 550 करोड़ रुपए में बनेगा सिक्सलेन फ्लाईओवर।

- 434 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर देवरिया बाईपास रोड पर जुड़ेगा।

- टीपी नगर में बनेगा 2.23 किमी लंबा फ्लाईओवर।

टीपी नगर फ्लाईओवर का निर्माण अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोकेशन मार्किंग कर ली गई है। निर्माण में करीब 25 महीने का वक्त लगेगा।

अजय सिंह, पीडी, सेतु निगम