गोरखपुर (ब्यूरो)। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। जिले की सूची में 33 हजार 932 महिला मतदाता नई शामिल हुई हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 888 हो गई है। पिछली सूची में यह संख्या 35 लाख 76 हजार 849 थी।

सभी मतदान केंद्रों पर लगी लिस्ट

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची एक जनवरी 2024 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो सर्वाधिक मतदाता गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। दूसरे नंबर पर चिल्लूपार है। सबसे कम मतदाता चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होने के बाद दावे एवं आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची में एक लाख 29 हजार 574 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

यह है मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र - पुरानी सूची के पुरुष मतदाता - महिला - कुल - नई सूची के पुरुष मतदाता-महिला - कुल

कैंपियरगंज - 204781 - 175755 - 382371 - 207351 - 183498 - 390881

पिपराइच - 219515 - 185153 - 404714 - 222183 - 188537 - 410764

गोरखपुर शहर - 244983 - 213503 - 458563 - 249068 - 219074 - 468209

गोरखपुर ग्रामीण - 223643 - 192384 - 416051 - 226332 - 195684 - 422038

सहजनवा - 204131 - 171517 - 375666 - 207089 - 175748 - 382853

खजनी - 205365 - 173524 - 378903 - 208591 - 177775 - 386380

चौरी चौरा - 188970 - 160578 - 349591 - 191479 - 163918 - 355437

बांसगांव - 206661 - 171431 - 378109 - 207011 - 172680 - 379709

चिल्लूपार - 233889 - 198987 - 432881 - 234961 - 201650 - 436617

कुल - 1931938 - 1644632 - 3576849 - 1954065 - 1678564 - 36328