गोरखपुर (ब्यूरो)।गुलरिहा थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला आया है। गांव का एक युवक अपने ही दोस्त की बड़ी बहन को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की की तीन महीने बाद शादी होनी थी। युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
दो साल पहले हुई थी मुलाकात
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की दोस्ती स्कूल में पढऩे वाले लड़के से हो गई। दोनो एक ही गांव के रहने वाले हैं। दो साल पहले से युवक अपने दोस्त के घर आने-जाने लगा। इसी बीच उसकी बड़ी बहन पर दिल आ गया। धीरे-धीरे प्यार का रंग गहराते गया तो दोनों ने गांव छोडऩे का फैसला किया। इधर लड़की के घरवालों ने उसकी शादी चिलुआताल थाना क्षेत्र के लड़के से तय कर दी। इसके पहले ही युवक अपने दोस्त की बहन को लेकर 15 फरवरी फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो खोजबीन के दौरान परिवार के लोग एक जनप्रतिनिधि के साथ पड़ोसी जिले में पहुंचे तो लड़की ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।