- लॉकडाउन में कम निकले लोग, कहीं- कहीं दिखी सख्ती

-चौराहों पर सुबह से पसर गया सन्नाटा, टेंशन में नहीं दिखी वर्दी

GORAKHPUR:

लॉकडाउन में शहर का नजारा बदला नजर आया। कई दिनों से शहर के जिन चौराहों पर वाहनों का रेला लगता रहा। वहां शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। चौराहों पर बैरीकेटिंग के साथ मुस्तैद पुलिस कर्मचारी, हर आने-जाने वाले से घर से निकलने की वजह जानने को आतुर रहे। कुछ जगहों पर पब्लिक ने खुद लॉकडाउन का सपोर्ट किया तो कुछ जगहों पर पुलिस ने घर में रहने के लिए फटकार लगाई। डीआईजी राजेश मोदक, डीएम के। विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ। सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ सहित कई पुलिस अधिकारी दिनभर घूमते रहे। डीएम ने तिवारीपुर सर्किल का जायजा लिया। हालात को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों में 17 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रखने की बात कही। हालांकि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे जारी लॉकडाउन में पब्लिक खुद से सजग नजर आई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घर में रहने की देते रहे हिदायत

करीब 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा गुरुवार को हो गई थी। इसलिए ज्यादातर लोग पहले से अलर्ट थे। शुक्रवार को ही लोगों ने आवश्यक काम निपटा लिए। आगे भी लॉकडाउन जारी रहने की संभावना में कुछ लोगों ने घर के जरूरी सामान की खरीदारी भी कर ली। शुक्रवार शाम सात बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर जाम की नौबत रही। तो शनिवार सुबह से ही सड़कें खाली नजर आईं। जरूरी कामों के अतिरिक्त बेहद कम लोग घरों से निकले। जांच के दौरान पुलिस ने उनको लौटा दिया। तमाम लोग लॉक डाउन को भूलकर बाहर आ गए थे। पुलिस की चेकिंग में याद आने पर वापस लौट गए। चेकिंग में पुलिस लोगों को घर में रहने की हिदायत देती रही। पूर्व के लॉक डाउन जितना सख्त रवैया पुलिस ने नहीं अपनाया।

मोबाइल पर रहे अफसर, दिनभर लिया जायजा

लॉकडाउन को लेकर पुलिस अधिकारी भी काफी सक्त्रिय नजर आए। दिनभर मोबाइल रहकर अधिकारियों ने पूरे शहर का जायजा लिया। कोरोना से संक्रमित इलाकों में बने हॉट स्पॉट का इंस्पेक्शन करने भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। गोरखपुर रेंज के डीआईजी राजेश मोदक ने गोलघर, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक सहित कई जगहों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम के। विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ। सुनील गुप्ता ने विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी से सभी से कहा कि ड्यूटी के दौरान बेहद सावधानी बरतें, जिससे कोरोना के संक्त्रमण को रोकने में मदद मिले।

स्पॉट एक: मोहद्दीपुर

सुबह 10 बजकर 44 मिनट

मोहद्दीपुर चौराहे पर रोजाना जाम लगने की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिल रही थी। गुरुवार को इस चौराहे पर जाम लगा हुआ था। मोहद्दीपुर से पैडलेगंज की तरफ जाने वाली एक लेन को हॉट स्पॉट होने से सील कर दिया गया है। सिर्फ एक लेन चलने की वजह यहां जाम की नौबत आ रही। शनिवार सुबह इस चौराहे पर लॉक डाउन का असर नजर आया। चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से लेकर अन्य सभी ज्यादा तनाव में नजर नहीं आए। बातचीत में सामने आया कि इस बार पब्लिक ज्यादा अलर्ट है। जरूरी कामों के अतिरिक्त सिर्फ वही लोग मिले जो कहीं बाहर से लौट रहे थे।

स्पॉट दो: अंबेडकर चौराहा

सुबह 11 बजकर 11 मिनट

इस चौराहे पर चौतरफा सन्नाटा पसरा था। हर सड़क पर पहले की तरह एक लेन बंद कर दी गई थी। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से नजर आए। उधर से गुजरने वाले को डंडा देखकर रोक देते थे। पूछताछ के बाद ही किसी को आगे जाने दिया जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि जोर जबरजस्ती नहीं करनी पड़ रही है। इस बार पब्लिक खुद समझदारी दिखा रही।

स्पॉट तीन : गणेश चौराहा

दोपहर 12 बजकर 48 मिनट

इस चौराहे पर भी लॉकडाउन का असर नजर आया। यहां पब्लिक की आवाजाही बेहद ही कम रही। सिनेमा रोड से लेकर पार्क रोड और काली मंदिर रोड पर इक्का-दुक्का लोग ही आ जा रहे थे। इसलिए इस चौराहे पर ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मचारी दुकानों के बरामदे में आराम से मोबाइल देखते रहे। हूटर-सायरन बजने पर ही वह निकलकर बाहर आते थे। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि लोग खुद ही सपोर्ट कर रहे हैं।

स्पॉट चार: कचहरी चौराहा

दोपहर: दो बजकर 40 मिनट

कचहरी चौराहे पर चारों ओर से बैरीकेटिंग कराकर एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ, एसएसआई संतोष सिंह, जटेपुर चौकी इंचार्ज नित्यानंद सहित अन्य लोग जांच कर रहे थे। आने-जाने वालों को रोककर एसपी सिटी खुद पूछताछ करते नजर आए। अचानक तभी इंस्पेक्शन में निकले डीआईजी राजेश मोदक पहुंच गए। उन्होंने एसपी सिटी से बात की। शहर के हालात के बारे में जानकारी लेते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ मॉस्क पहनने, साबुन से हाथ धुलने और हाथों को सेनेटाइज करने को लेकर अवेयर करने को भी कहा। इसके बाद डीआईजी शास़त्री चौराहे की तरफ निकल गए। उनके जाने के कुछ मिनट के बाद डीएम और एसएसपी भी पहुंचे।

लॉकडाउन को लेकर पहले से ही जानकारी दे दी गई थी। हर चौकी प्रभारी को बताया गया था कि अपने-अपने इलाके में प्रचार-प्रसार करें। इसका असर भी देखने को मिला। पहले की अपेक्षा लोग ज्यादा नजर आए। कुछ जगहों पर थोड़ी भीड़ मिली तो उनको समझाया-बुझाया गया। जिन लोगों ने मनमानी करने की कोशिश की उनका चालान भी काटा गया।

रवि कुमार राय, इंस्पेक्टर कैंट

पहले वाले लॉकडाउन में पब्लिक काफी झिकझिक करती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर लोग ज्यादा अलर्ट नजर आ रहे हैं। हम लोगों को इसी तरह से पब्लिक के सपेार्ट की अपेक्षा है। यदि पब्लिक ने इसी तरह से समझदारी दिखाई तो कोरोना के संक्त्रमण को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

संतोष सिंह, एसएसआई

शहर में शुक्रवार रात 10 बजे से ही पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया था। जगह-जगह बैरीकेटिंग कराकर चेकिंग कराई जा रही है। शहर में 57 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। शनिवार को सड़क पर निकले लोगों की जांच पड़ताल की गई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी