- भोजपुरी फिल्म बनाने वालों से की थी लूट

GORAKHPUR: भोजपुरी फिल्म बनाने वालों से लूट करने वाले पांच हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस लंबे समय से बदमाश को पकड़ने की कोशिश में लगी थी। बुधवार को सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी मिला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

लंबे समय से थी तलाश

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी नॉर्थ गणेश साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बदमाश के पकड़े जाने की जानकारी दी। बताया कि गगहा एरिया के गजपुर निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने सहजनवां थाने में लूट का केस दर्ज कराया था। अनिल भोजपुरी फिल्मों में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। 29 मार्च 2017 को अनिल को फोन कर बदमाशों ने बुलाया और फिर लूटकर फरार हो गए। इस मामले की जांच में दिग्विजय का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। एसपी नॉर्थ ने बताया कि मस्करा इंटर कॉलेज के पास दिग्विजय के होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।