- पांच अन्य की चल रही है तलाश

- प्रापर्टी डीलर सोनू ने गढ़ी कहानी

GORAKHPUR: आई सर्जन डॉ। आशुतोष अपहरण कांड में पुलिस ने अंकित सिंह और अमित चतुर्वेदी को अरेस्ट किया। उनके अन्य पांच सहयोगियों की तलाश चल रही है। डॉक्टर के अपहरण की साजिश विजय कुमार पाठक उर्फ सोनू पाठक ने गढ़ी थी। वह दोस्तों संग मिलकर डॉक्टर को सबक सिखाना चाहता था। सोनू के कहने पर अंकित ने डॉक्टर आशुतोष शुक्ल को पकड़ कर अपनी गाड़ी तक खींचा था। एसपी सिटी ने बताया कि सोनू की डॉक्टर से किसी बात को लेकर रंजिश थी। उसके पकड़े जाने पर मामला सामने आ सकेगा।

होली की शाम हुई अपहरण की कोशिश

दाउदपुर में हाइवे पर डॉक्टर आशुतोष की आंख का अस्पताल है। 10 मार्च की शाम वह पत्नी संग कहीं जाने वाले थे। अस्पताल के बाहर वह खड़े थे। तभी तीन, फोर व्हीलर सवार बदमाशों ने उनको पकड़ लिया। उनकी गरदन पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। गार्ड ने अंकित सिंह को पहचान लिया। डॉक्टर ने आजाद चौक, शिवाजीनगर निवासी अंकित सिंह और उसके अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया। अंकित के पकड़े जाने पर उसके अन्य साथियों का नाम-पता सामने आया।

एमबीए कर रहा अंकित, अमित है कर्मचारी

पुलिस ने उसके सहयोगी गोला के भूपगढ़ निवासी अमित चतुर्वेदी को भी अरेस्ट कर लिया। अंकित ने बताया कि प्रापर्टी डीलर विजय कुमार पाठक उर्फ सोनू पाठक के कहने पर वह लोग डॉक्टर का अपहरण करने पहुंचे। अंकित के चाचा के सामने आने पर डॉक्टर बच गए। 2014 में एक फायरिंग में अंकित का नाम सामने आया था। लेकिन तब वह बच गया। वह डिस्टेंट लर्निग से एमबीए कर रहा है। सोनू पाठक के आफिस पर अमित चतुर्वेदी मुनीम का काम देखता है। उसे 10 हजार रुपए ि1मलते हैं।

इनकी तलाश में जुटी पुलिस

- विजय कुमार पाठक उर्फ सोनू पाठक पुत्र सभापति पाठक निवासी म.न 386 डी आजाद नगर निकट सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बड़गो थाना रामगढ़

- अंकुर शाही पुत्र मुन्ना शाही निवासी कुशमौल थाना बेलीपार, हालमुकाम सिद्धार्थनगर पानमती हास्पिटल के पीछे।

- राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय संतराज सिंह निवासी भुसवल थाना बांसगांव।

- गोलू पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात, अन्य नाम पता अज्ञात तथा दो अन्य फोर व्हीलर सवार

वर्जन

सोनू के कहने पर डॉक्टर के अपहरण की कोशिश हुई थी। अंकित और अमित को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सभी का क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी