- हर जिले में पुलिस अधिकारी लेंगे वर्चुअल क्लास

- कोविड कॉल में प्रॉब्लम पूछकर की जाएगी मदद

GORAKHPUR: कोविड का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है। एक ओर जहां उनकी क्लास नहीं चल रही। वहीं खेलने-कूदने के अभाव में वह परेशान हो रहे हैं। विभिन्न स्कूलों के बच्चों संग जुड़कर पुलिस उनकी प्रॉब्लम जानने की कोशिश करेगी। साथ ही पुलिस उनके पेरेंट्स भी जुड़ने की कोशिश करेगी। एडीजी ने कहा कि इस संबंध में सभी 11 जिलों को पत्र भेज दिए गए हैं। जल्द ही बच्चों से बातचीत शुरू हो जाएगी।

सुधरेगी पुलिस की छवि, बताएंगे कार्यप्रणाली

आमजन और पुलिस के बीच दूरी कम करने के लिए पुलिस तरह-तरह के प्रयास कर रही हैं। इसके तहत बच्चों से जानकारी लेकर पुलिस उनसे करीब जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके जरिए पुलिस की वर्किंग से भी बच्चों को वाकि फ कराया जाएगा। ताकि बच्चे जब जरूरत पड़े तो पुलिस से मिलने में कतई ना हिचके। एडीजी का कहना है इसे पुलिस की छवि सुधारने में भी मदद मिलेगी।

इस तरह जानकारी लेगी पुलिस

- बच्चों से जुड़कर पुलिस अधिकारी उनसे प्रॉब्लम पूछेंगे।

- बच्चों की स्कूलिंग, उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेंगे।

- बच्चों को कोई प्रताडि़त तो नहीं करता है। किसी तरह का मिसविहैव तो नहीं किया जा रहा है।

- बच्चों के पैरेंट्स किस स्थिति में है। उनका सामाजिक तानाबाना कैसा है।

- हफते में एक दिन थानेदार स्कूल में जाकर जानकारी देंगे।

-

बच्चों को बताएंगे यह बातें

- बच्चों को पुलिस की वर्किंग बताई जाएगी।

- थानों से लेकर अफसर तक कैसे काम करते हैं। इसकी जानकारी देंगे।

- डिजास्टर मैनेजेमेंट, ट्रैफिक रूल्स, चाइल्ड अब्यूज सहित अन्य की जानकारी दी जाएगी।

- किसी मुसीबत में कैसे पुलिस की मदद लें, कहां कंप्लेन करें। इसको बताया जाएगा।

- बच्चों के जरिए पुलिस का मैसेज उनके पैरेंट्स तक पहुंचेगा।

पांचवीं से 12वीं तक स्टूडेंट्स को जोड़ने की तैयारी

एडीजी ने कहा कि पांचवीं क्लास से 12वीं तक के बच्चों को पुलिसिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। आमतौर पर यह देखा गया है कि लोग, पुलिस से दूरी बनाकर रखते हैं। अक्सर बातचीत के दौरान वह छोटे बच्चों को पुलिस का नाम लेकर डराते भी हैं। इसलिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है कि बच्चों के मन में पुलिस के प्रति बैठी गलत धारणा को खत्म किया जा सके।

पब्लिक से जुड़ने, बच्चों को अवेयर करने और पुलिसिंग की ट्रेनिंग दिए जाने के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जोन के सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को पत्र भेज दिया गया है।

अखिल कुमार, एडीजी, जोन