गोरखपुर (ब्यूरो)। Gorakhpur Rural Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर जिले में आता है। इस जिले में गोरखपुर ग्रामीण के अलावा कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, सहजनवां, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां छठवें चरण में 3 मार्च, 2022 को मतदान हुआ था। गोरखपुर ग्रामीण में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। कई बार यहां उतार—चढ़ाव भी देखने को मिले, लेकिन आखिर में बीजेपी उम्मीदवार बिपिन सिंह को जो बढ़त मिली, वह आखिरी तक बनी रही। विपिन सिंह ने सपा के विजय बहादुर यादव को 24070 वोटों से शिकस्त दी। बिपिन सिंह को 126376 वोट मिले, जबकि विजय बहादुर यादव के खाते में 102306 वोट आए

Gorakhpur Rural Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

गोरखपुर ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक बिपिन सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने देवेंद्र को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने विजय बहादुर यादव को और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने दारा सिंह निषाद को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

Gorakhpur Rural Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर ग्रामीण से बीजेपी के बिपिन सिंह 83686 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। सपा के विजय बहादुर यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी थी। उन्हें 79276 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 4410 वोट था। उस समय यहां 59.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 217519 और महिला मतदाताओं की संख्या 176811 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 394353 थे।