GORAKHPUR :

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जय प्रकाश सिंह ने सर्किट हाउस से निकलने के बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पुहंचकर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किए। इसके बाद डायलिसिस पर चल रहे मरीजों की संख्या कितनी है और उनके इलाज के लिए क्या व्यवस्था है। इस पर जिम्मेदारों से सवाल किए। वहीं मंत्री ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के सीनियर एक्यूट रिस्पैरेटरी इलनेस वार्ड में रहने वाले मरीजों का भी हाल जाना। इनके संक्रमण से बाकी के मरीजों को खतरा न हो इसके लिए जानकारी ली। सैंपलिंग कैसे होती है, इसका भी जायजा लिया। वर्तमान में सात मरीज थे। उनसे भी हाल चाल लिए। कोरोना प्रभारी डॉ। राजेश कुमार से मंत्री ने मरीजों के बारे में जानकारी ली।