- अंतिम संस्कार प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को घाट पर उपलब्ध होगा भोजन

मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि शवदाह स्थल पर तैनात कर्मचारियों को भोजन व पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही हेल्प डेस्क भी बना दिया गया। हेल्प डेस्क अंतिम संस्कार में आने वाले परिजनों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान करेगा।

टास्क फोर्स को संचालन की जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि राजघाट स्थित नगर निगम के शवदाह गृहों पर कोविड बॉडी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में और सुधार किया गया है। वहां पर आने वाले परिजनों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसको लेक हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पर समस्याओं का तत्काल निदान किया जाएगा। मेयर सीताराम जायसवाल के निर्देश पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने राजघाट शवदाहगृह के पास हेल्प डेस्क की स्थापना की है। हेल्प डेस्क को संचालित करने की जिम्मेदारी इंफोर्समेंट टास्क फोर्स के प्रभारी कर्नल सी.पी। सिंह को दी गई है। इनके ही नेतृत्व में हेल्पडेस्क काम करेगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवारीजनों तथा शुभचिंतकों द्वारा जो भी समस्या बताई जाएगी उसका निदान हेल्प डेस्क कराएगा। शवदाह स्थल पर दिन-रात सेवा कार्य में लगे नगर निगम कर्मचारियों को एक और सुविधा दी गई है। उनको वही पर ही खाने व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है। इससे उनको सेवा कार्य करने में उन्हें सहूलियत मिलेगी। हेल्प डेस्क के कार्य की निगरानी पार्षद संजय श्रीवास्तव, पार्षद रामभुआल कुशवाहा, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा। मुकेश रस्तोगी करेगी।