गोरखपुर (ब्यूरो)।लखनऊ, अयोध्या और आजमगढ़ ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए। चीफ गेस्ट के तौर पर नेशनल हॉकी प्लेयर माइकल एलेक्जेंडर, स्पेशल गेस्ट हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, अर्जुन अवार्ड होल्डर ओलंपियन प्रेम माया और लक्ष्मीबाई अवार्डी इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रंजना गुप्ता भी मौजूद रहीं। आरएसओ आले हैदर ने गेस्ट का वेलकम किया।

यह रहा रिजल्ट -

- लखनऊ ने वाराणसी को 2-0 से हराया। लखनऊ की ओर से सुनैना और रिया ने एक-एक गोल किया।

- गोरखपुर ने मिर्जापुर को 15-0 से शिकस्त दी। स्पोट्र्स कॉलेज की ओर से मनीषा और श्रेयांशी ने 3-3, वंदना ने दो गोल किए।

- अयोध्या ने बरेली को 7-0 से हराया। मानसी, ममता और मानसी यादव ने एक-एक गोल किया।

- अयोध्या ने आगरा को 3-0 से मात दी। नैंसी, सुषमा और आकांक्षा ने एक-एक गोल किया।

- आजमगढ़ ने सहारनपुर को 4-0 से हराया। सुरभि ने 2 और संजू ने एक गोल किया।