गोरखपुर (ब्यूरो).बता दें, आईजीआरएस पोर्टल पब्लिक की समस्या के समाधान के लिए सबसे आसान प्लेटफार्म है। इसी मकसद से योगी सरकार में बनाए गए इस पोर्टल पर पब्लिक की शिकायत का निस्तारण विभिन्न संदर्भों में दर्ज कर समयावधि में निस्तारित किया जाता है, लेकिन कुछ महीने पहले लगातार शिकायतों के संदर्भ में गोरखपुर अपनी रैैंकिंग में पीछे था। इस बार डीएम कृष्णा करुणेश ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक समाधान करने के साथ-साथ इसकी प्रत्येक दिन की समीक्षा के लिए आईजीआरएस इंचार्ज एडीएम-ई पुरुषोत्तम दास गुप्ता को जिम्मा सौंंंपा था। यही वजह है कि गोरखपुर प्रदेश के 75 जिले में आठवां रैैंक हासिल किया है। गोरखपुर को 140 के पूर्णांक में 133 अंक प्राप्त हुए हैैं। इस प्रकार गोरखपुर को 95 परसेंट अंक के साथ आठवीं रैैंक मिली है। वहीं पहले रैैंक पर पड़ोसी जिला संतकबीर नगर है। जबकि दूसरे स्थान पर महराजगंज, तीसरे स्थान पर इटावा, चौथे स्थान पर जौनपुर, पांचवें स्थान पर मऊ, छठवें स्थान पर हमीरपुर, सातवें स्थान पर खीरी, आठवें स्थान पर गोरखपुर, नौवें स्थान पर बागपत और दसवें स्थान पर गोंडा जिला है।

आईजीआरएस पोर्टल के टॉप-10 जिले

जिला - पूर्णांक - प्राप्तांक - परसेंट - रैैंक

1- संतकबीर नगर - 140 - 137 - 97.86 - 1

2 - महाराजगंज - 140 - 136 - 97.14 - 2

3 - इटावा - 140 - 136 - 97.14 - 2

4- जौनपुर - 140 - 135 - 96.43 - 4

5- मऊ - 140 - 135 - 96.43 - 4

6 - हमरीपुर - 140- 134 - 95.71 - 6

7 - खीरी - 150 - 143 - 95.33 - 7

8- गोरखपुर - 140 - 133 - 95 - 8

9- बागपत - 140 - 133 - 95 - 8

10 - गोंडा - 140 - 133 - 95 - 8

बड़े शहरों में टॉप पर गोरखपुर

जिला - पूर्णांक - प्राप्तांक - प्रतिशत - रैैंक

गोरखपुर - 140 - 133 - 95 - 8

वाराणसी - 140 - 131 - 93.29 - 61

बरेली - 140 - 125 - 89.29 - 61

लखनऊ - 140 - 121 - 86.43 - 72.25

कानपुर - 140 - 128 - 91.43 - 38

प्रयागराज - 150 - 136 - 90.67 - 55

मुरादाबाद - 140 - 128 - 91.43 - 43

आगरा - 140 - 130 - 92.86 - 29

मेरठ - 140 - 131 - 93.57 - 22

आईजीआरएस रैकिंग का बेस

- डिफाल्टर संदर्भ का कम होना

- समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण किया

- मुख्यमंत्री संदर्भ को सात दिन के भीतर निस्तारण

- जिलाधिकारी संदर्भ को 15 दिन के भीतर निस्तारित

- भारत सरकार संदर्भ को 15 दिन के भीतर निस्तारित

- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ - 15 दिन

- ऑनलाइन संदर्भ - 15 दिन

- आर्थिक मदद - 4 दिन

- मंडलायुक्त संदर्भ - 15

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की लगातार समीक्षा की गई। समयावधि में शिकायतों का निस्तारित किया गया। यही वजह है कि टॉप 10 में हम शामिल हुए। लेकिन इसे और बेहतर बनाना है। ताकि हम पहले पायदान पर आ सकें।

कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर