- भारतीय हैंडबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रशासन) डॉ। आनंदेश्वर पांडेय का रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टे?डियम में स्वागत

- खेलों को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

GORAKHPUR: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ। आनंदेश्वर पांडेय को भारतीय हैंडबाल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रशासन) बनाया गया है। इससे गोरखपुर के खिलाडि़यों में हर्ष का माहौल है। गुरुवार को जिला हैंडबाल संघ की ओर से शहर आगमन पर आनंदेश्वर पांडेय का रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ। पांडेय ने कहा कि केंद्र के साथ साथ प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाले खिलाडि़यों की पुरस्कार राशि में काफी बढ़ोत्तरी की गई है। जिस वजह से खिलाडि़यों का हौसला बुलंद है। उन्हाेंने कहा कि वह अपने शहर में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का सपना देखा है और इसे पूरा करके ही दम लेंगे।

शासन को भेजा 32 करोड़ का प्रस्ताव

रोजगार के लिए खिलाडि़यों को दूसरे राज्यों को रूख नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से खेलो इंडिया के तहत इनडोर स्टेडियम समेत स्वीमिंग पुल, एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के लिए 32 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इनडोर स्टेडियम का निर्माण होने से गोरखपुर में ही हैंडबाल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की राह खुलेगी। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष मनुरोजन यादव, आरएसओ एके पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, अंगद सिंह समेत अन्य खिलाडि़यों ने माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में अरूण शुक्ला, अरविंद यादव, रामजी अग्रवाल, चंद्रविजय सिंह, अश्वनी यादव, नंद किशोर, यशवंत यादव, मनीष त्रिपाठी, अमर मणि त्रिपाठी, संजय राय, फिरोज आरा, प्रियंबदा, अनीता सिंह, संजय राय, बृजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय व नफीस अहमद समेत स्टेडियम के कर्मचारी मौजूद रहे।