गोरखपुर (ब्यूरो)। फुटकर बाजार एक-एक नीबू की कीमत 10-12 रुपए प्रति पीस हो गई। जबकि थोक मंडी में बड़ा नीबू 150 रुपए और छोटा नीबू 140 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है। जबकि ठंड में नीबू 2.50 रुपए प्रति पीस बिक रहा था। यदि फुटकर बाजार की बात की जाए तो नीबू का भाव 240 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।

हो रहा है ज्यादा इस्तेमाल इस मौसम में घर-घर लोग नीबू का प्रयोग किया जा रहा है। नीबू-पानी स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है, लेकिन बढ़ी कीमतों से कम संख्या में लोग नीबू का प्रयोग कर रहे हैं। शहर के शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, बेतियाहाता, असुरन, अलीनगर के पास नीबू की दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियों का कहना है कि थोक मंडी में ही नीबू का भाव चढ़ा है। इसलिए मजबूरी में अधिक भाव में नीबू बेचना पड़ रहा है। थोक व्यापारी ब्रजनाथ मौर्य ने बताया कि आंध्र प्रदेश, कनार्टक ओर महाराष्ट्र से नीबू की आवक होती है। यहां से ही नीबू महंगे रेट में आ रहा है। इस साल बारिश के चलते नीबू की फसल बर्बाद हो गई है। वहां भी उत्पादन कम हुआ है। जिसकी वजह से नीबू का भाव हाई हो गया है।

डिमांड से 170 टन नीबू की आवक कम

थोक नीबू व्यापारी ब्रजनाथ मौर्य ने बताया कि पिछले साल आंध्र प्रदेश, कनार्टक और महराष्ट्र में नीबू का उत्पादन अधिक होने की वजह से मंडी में 200 टन नीबू की आवक होती थी, लेकिन इस बार बारिश अधिक होने की वजह से उत्पादन कम हुआ है। जिसकी वजह से वर्तमान में 30 टन नीबू की आवक हो रही है। इसके सापेक्ष 170 टन नीबू की आवक कम है। दुकानदार ने बताया कि आगे और भी दाम बढ़ेगा। रमजान शुरू होने पर लोग ज्यादा संख में नीबू खरीदते हैं। डिमांड अधिक होती है। जिसकी वजह से भाव में तेजी आई हैं।

थोक मंडी में नीबू की आवक

1 अप्रैल - 194 क्विंटल

2 अप्रैल-145 क्विंटल

3 अप्रैल-319 क्विंटल

4 अप्रैल- 288 क्विंटल

5 अप्रैल-140 क्विंटल

6 अप्रैल-196 क्विंटल

7 अप्रैल- 320 क्विंटल

8 अप्रैल-435 क्विंटल