गोरखपुर (ब्यूरो).स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नवंबर 2021 में नेशनल अचीवमेंट सर्वे कराया था। यह सर्वे हर तीन साल में होता है। इससे पहले 2017 में सर्वे हुआ था। 2020 में सर्वे होना था, लेकिन कोरोना की वजह से नहीं हो सका। इसे फिर 2021 में कराया गया। एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी सर्वे के नतीजे सभी पेरेंट्स और टीचर्स के लिए चिंता का विषय हैं। सर्वे की कॉमन रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस बच्चे के तीसरी क्लास के मैथ्स में एवरेज नंबर 57 परसेंट थे। वो पांचवीं में 44 परसेंट, आठवीं में 36 परसेंट तो दसवीं 32 परसेंट तक घटते चले गए। इतना ही नहीं, 2017 में कराए गए सर्वे के मुकाबले 2021 के सर्वे में बच्चों का प्रदर्शन ज्यादा निराशाजनक है। जहां मैथ्स का एवरेज स्कोर 2017 में 64 परसेंट था, अब वो घटकर 57 परसेंट रह गया है।

टीचर्स और स्टूडेंट्स का होता है एग्जाम

सेंट्रल गवर्नमेेंट की एजुकेशन मिनिस्ट्री, एनसीईआरटी, सीबीएसई और राज्य सरकारों के साथ मिलकर यह एग्जाम नवबंर में हुआ था। इसमें गोरखपुर जिले के 228 स्कूल के क्लास 3, 5, 8 और 10 के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने पार्टिसिपेट किया। क्लास 3 और 5 के लिए मैथ्स और ईवीएस का एग्जाम हुआ, तो क्लास 8 के लिए लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस की परीक्षा हुई। क्लास 10 के लिए लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और इंग्लिश का टेस्ट लिया गया था।

जिला टोटल पॉपुलेशन अर्बन पॉपुलेशन रूरल पॉपुलेशन लिट्रेसी रेटिंग (परसेंट में)

कानपुर 45,81,268 30,15,645 15,65,623 79.65

लखनऊ 45,89,838 30,38,886 15,50,842 77.29

वाराणसी 36,76,841 15,97,051 20,79,790 75.6

मेरठ 34,43,689 17,59,182 16,84,507 72.84

प्रयागराज 59,543,91 14,72,873 44,81,518 72.32

आगरा 44,18,797 20,24,195 23,94,602 71.58

गोरखपुर 44,40,895 8,36,129 36,04,766 70.83

मुरादाबाद 47,72,006 15,73,623 31,98,383 57.77

बरेली 44,48,359 15,68,409 28,79,950 58.49

गोरखपुर फैक्ट फिगर

टोटल स्कूल - 4639

स्टेट गवर्नमेंट स्कूल - 2561

गवर्नमेंट एडेड स्कूल - 242

सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूल - 8

प्राइवेट अन एडेड रिकॉगनाइजेशन स्कूल - 1828