- 13 से 17 मार्च तक रीजनल स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन के लिए बनाए गए संयोजक

- उनसे कॉन्टैक्ट कर लिया जा सकता है कार्यक्रम में हिस्सा, टेबल टेनिस भी शामिल

GORAKHPUR: रीजनल स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में 13 मार्च से शुरू होने वाले खेल महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश की अध्यक्षता में कमेटी की मीटिंग ऑर्गनाइज की गई। इसमें खेल से जुड़े आयोजनों पर चर्चा हुई। साथ ही ऑर्गनाइज होने वाले 8 खेलों के संयोजकों को नियुक्त किया गया। खिलाड़ी संयोजक से मिलकर गेम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 10 मार्च महोत्सव में एंट्री की लास्ट डेट है। इस मीटिंग में टेबल टेनिस को भी शामिल कर लिया गया है।

खेल संचालन के लिए भी बनी कमेटी

खेल महोत्सव के संचालन के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है। इसका अध्यक्ष धीरज हरीश को बनाया गया है। वहीं संयोजक जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही होंगे। यह जानकारी दते हुए आयोजन समित के सचिव व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि शहीद रविंद्र सिंह की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजेताओं को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर इंटरनेशनल रेसलर दिनेश सिंह, सावन सिंह, प्रभात कुमार पांडेय, संजय श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, मुकेश सिंह, बैजनाथ मिश्र के साथ व्यवस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे।

यह हैं संजयोक -

बैडमिंटन - संजय श्रीवास्तव, चंदन तिवारी

कबड्डी - प्रभात कुमार पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह

वॉलीबाल - मुकेश कुमार सिंह, बैजनाथ मिश्र,

रेसलिंग - दिनेश सिंह, माया शंकर शुक्ल

फुटबाल - शिव कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद हारून

टेबल टेनिस - वीपी पांडेय

खो-खो - विनय जायसवाल

हॉकी - एनपी गौड़, नेहा सिंह