गोरखपुर (ब्यूरो)।आंकड़ों की बात करें तो 31 दिन में सोने के रेट में 4600 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। गोरखपुर में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड 60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 72,200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

अंतरराष्ट्रीय रेट में 15 परसेंट की बढ़ोतरी

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के नेशनल पे्रसिडेंट पंकज अरोड़ा के अनुसार बुधवार रात सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। देश में दर 60,000 रुपए (999 प्योरिटी) प्रति 10 ग्राम से ऊपर खुली। इसमें 3 परसेंट जीएसटी शामिल है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 परसेंट की वृद्धि की है। महंगाई को काबू में रखने के लिए अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी है। अरोड़ा ने बताया कि 2022 में दीपावली के आसपास का भाव 51 से 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास था। यानी दीपावली के दौरान जिन लोगों ने सोने में निवेश किया या गोल्ड की ज्वेलरी ली है। उनका निवेश फायदे में रहा है।

बजट का असर चांदी पर ज्यादा

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आम बजट का असर चांदी पर पड़ा है। गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी और सेस पहले की तरह 15 परसेंट का ही प्रस्ताव है। चंदी में इंपोर्ट ड्यूटी 10.75 परसेंट से बढ़कर 15 परसेंट होगी। चांदी का भाव अभी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से कम है। अभी जीएसटी लगाकर चांदी का रेट 72,200 हजार रुपए किलो के आसपास है। यह कोरोना काल की शुरुआत में 78 हजार रुपये तक चला गया था। कई जानकार कहते हैं कि इस साल सोने का रेट 62 हजार से 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 90 हजार रुपए किलो पहुंच सकता है।

70 हजारी हो सकता है सोना

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलस के डायरेक्टर अतुल सराफ के अनुसार बजट में सरकर ने 1 परसेंट चांदी और 3-4 परसेंट सोने पर कस्टम डयूटी बढ़ाई है। इसका इफेक्ट तो कम है अंतरराष्ट्रीय मार्केट के चलते सोने का रेट भाग रहा है। इस साल के लास्ट तक सोना 70 हजार तक जा सकता है। वेडिंग सीजन चल रहा है। ऐसे में कस्टमर रेट मत देखें। अभी खरीद लें। आगे रेट में और तेजी रहेगी।

बजट से सोने कारोबार पर इफेक्ट

- सोने पर आयात शुल्क 2.5 परसेंट घटा है। इससे यह 12.5 परसेंट से घटकर 10 परसेंट हो गया है।

- सोने पर एग्री इंफ्रा सेस 2.5 परसेंट से बढ़कर 5 परसेंट हुआ।

- सोने पर कुल ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं, 15 परसेंट ही रहेगी।

- फिजिकल गोल्ड को डिजिटल में करने पर टैक्स में छूट।

- चांदी पर आयात शुल्क 10.75 परसेंट से बढ़कर 15 परसेंट किया गया।

- चांदी के डोरे पर आयात शुल्क बढ़कर 14.5 परसेंट हो गया है।

सोना के एक नजर में रेट

माह 24 कैरेट रेट 22 कैरेट रेट

अप्रैल 54,750 51,600

मई 53,750 51,100

जून 52,670 50,020

जुलाई 52,470 49,230

अगस्त 51,900 49,300

सितंबर 52,450 48,950

अक्टूबर 51,740 47,850

नवंबर 54,500 52,350

दिसंबर 54,200 52,600

जनवरी 56,100 51,40

2 फरवरी 60,700 55,600

2 फरवरी को सोने के रेट

24 कैरेट

60,700

22 कैरेट

55,600

18 कैरेट

45,500

3 परसेंट जीएसटी के साथ

सरकार ने बजट पेश अच्छा किया है, लेकिन हम लोगों ने सोने पर इम्पोर्ट डयूटी घटने की मांग की थी, पर ऐसा नहीं हो पाया। कस्टम डयूटी लगने से तेजी आई है।

गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल

बजट पेश होने के बाद से ही सोने-चांदी में तेजी आई है। जिसके चलते सोना 60 हजार पार कर गया है। कस्टमर्स अभी खरीदारी कर सकते हैं।

संजय अग्रवाल, परंपरा जेम्स एंड ज्वेलस