GORAKHPUR: कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय महासचिव कर्नल डा। रामाश्रय मिश्र ने कारगिल युद्ध को स्पष्ट किया। विशिष्ट अतिथि डा। शशिभूषण रहे। अध्यक्षता पुष्पदंत जैन ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा। राजेश सिंह, निर्मल यादव आदि मौजूद रहे।

श्रद्धासुमन अर्पित किए

आर्मी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में कूड़ाघाट स्थित गौतम गुरुंग चौराहे पर विजय कारगिल दिवस स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी व उप प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने आर्मी पब्लिक स्कूल से गौतम गुरुंग चौराहा तक मार्च पास्ट किया।

शहीदों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहर में कार्यक्रम ऑर्गनाइज किए गए। लोगों ने युद्ध में शहीद हुए जांबाजों की शहादत को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस सीरीज में भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व सेना के जवानो ने पुष्प चक्र समíपत किया। नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सीपी सिंह ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में ओंकारनाथ मिश्रा, अबुलहसन अंसारी, रामराज प्रसाद, पीके पांडेय, रामवृक्ष, बीएन पोद्दार, अभिनंदन मिश्रा, आरएन पांडेय, सूरज यादव, शिवाजी यादव, बनवारी लाल खेमका, एडवोकेट हरीबंश सिंह आदि स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कारगिल युद्घ में शामिल जवानों व शहीदों के घर का टैक्स नहीं लेगा नगर निगम

कारगिल युद्ध में शामिल जवानों और शहीदों के घर का गृह, जल व सीवर कर नगर निगम नहीं लेगा। सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जवानों और शहीदों के परिजन से कोई भी कर न लेने का निर्णय लिया। मेयर और नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले कारगिल युद्ध में शामिल सैनिकों व शहीदों के परिजन के लिए नगर निगम प्रशासन कुछ करना चाहता है। शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम इनके परिजन से गृह, जल और सीवर कर न लें। इसके लिए जल्द ही नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णय से शासन को अवगत कराया जाएगा।