गोरखपुर (ब्यूरो)। जीडीए अफसरों की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधन के साथ वार्ता शुरू कर दी गई है। प्राइवेट एरिया के बड़े हॉस्पिटल्स के खुलने से गोरखपुर व आसपास के एरियाज में हेल्थ सुविधाएं और बेहतर हो सकेंगी।

170 एकड़ में टाउनशिप

जीडीए की ओर से खोराबार में करीब 170 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसके लिए ले आउट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अगले कुछ दिनों में इस योजना को लांच कर दिया जाएगा। शहर में पेशेंट््स के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्राधिकरण ने व्यवस्थित तरीके से मेडिसिटी विकसित करने का निर्णय लिया। यहां हॉस्पिटल एवं आवास के लिए डाक्टर्स को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को बेहतर हेल्थ सेवाएं मिल सकें, इसके लिए बड़े हॉस्पिटल्स से संपर्क शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर डाक्टर्स को भी भूखंड मुहैया कराए जाएंगे। कई डॉक्टर्स ने जीडीए से संपर्क कर अस्पताल खोलने की इच्छा जताई है।

भूखंड के साथ मिलेंगे फ्लैट

आवासीय योजना में छोटे-बड़े करीब एक हजार भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के की नौ परियोजनाएं भी लांच की जाएंगी, जिनमें करीब एक हजार फ्लैट भी उपलब्ध रहेंगे। अल्प आय वर्ग से लेकर उच्च आयवर्ग तक के लोगों के लिए यहां भूखंड उपलब्ध रहेंगे। भूखंड की दरों के बारे में भी जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। जरूरतमंद लोगों के लिए जीडीए यहां प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत वन बीएचके के फ्लैट भी बनाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब गोरखपुर में प्राइवेट एरिया के बड़े हॉस्पिटल्स को खोलने की जरूरत है। इसे देखते हुए खोराबार के मेडिसिटी में भूखंड आवंटित किए जाएंगे। मैक्स, मेदांता जैसेे कई ग्रुप से बात चल रही है।

प्रेमरंजन सिंह, वीसी, जीडीए