मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। हालांकि पुरवा हवाओं के चलने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

लगातार पछुआ हवाओं के चलने व वातावरण में नमी अधिक होने के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान अपने औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान भी अपने औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आ‌र्द्रता अधिकतम 77 व न्यूनतम 71 फीसद रही।