गोरखपुर (ब्यूरो).बता दें, डीएम करुणेश ने पदभार संभालते ही सबसे पहले आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए यह निर्देश दिया था कि जितनी भी शिकायतें पेंडिंग और डिफाल्टर हैैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निस्तारित किया जाए। कोई भी अपने लॉगिन में शिकायतों को नहीं रखेगा या फिर किन्हीं कारणों से पेंडिंग होगा। इस निर्देश के बाद भी विभागीय कर्मचारी उदासीन नजर आए। उसके 15 दिन बाद फिर से करीब दो दर्जन से ऊपर कर्मचारियों की वेतन कटौती करते हुए डीएम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

निर्देश के बावजूद भी गैर जिम्मेदार

डीएम कृष्णा करूणेश ने निर्देश दिया था कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारित किए जाए। इसके लिए प्रतिदिन एक घंटे का समय निर्धारित किया जाए। इसके लिए 17 जुलाई तक का समय भी दिया गया था, लेकिन इस निर्देश के बाद भी अधिकारियों द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया।

संदर्भ - समस्त - निस्तारित - डिफाल्टर - लंबित

सीएम - 2671 - 2557 - 2 - 112

डीएम - 23,795 - 22,656 - 26 - 1113

संपूर्ण समाधान दिवस - 9071-9052 - 11 - 8

ऑनलाइन प्राप्त - 3200 - 3199 - 0 - 1

मंडलायुक्त - 14 -13 - 1 - 0

भारत सरकार पीजी पोर्टल - 2435 - 2352 - 9 - 74

उप मुख्यमंत्री - 49 - 49 - 0 - 0

शासन, राजस्व परिषद - 103 - 92 - 0 - 11

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 6542 - 6515 - 4 - 23

एसएसपी - 17,778 - 16,840 - 3 - 935

आर्थिक मदद - 4998 - 4934 - 1 - 63

महिला हेल्प डेस्क - 20 - 20 - 0 - 0

एंटी भू-माफिया - 3083 - 3040 - 0 - 43

राज्यपाल - 26 - 25 - 0 - 1

सीएससी-लोकवाणी - 5 - 5 - 0 - 0

अनुमोदन हेतु प्राप्त-सी - 6907 - 6907 - 0 - 0

फीडबैक पर कार्यवाही - 6603 - 6603 - 0 - 0

कुल - 87,300 - 84,859 - 57 - 2384

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायतों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन जो गैर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हैैं। उनके वेतन की कटौती की जा रही है।

कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर