कचहरी बस स्टेशन के बगल में नगर निगम का है स्टोर

- नगर निगम ने चार्जिग स्टेशन बनाने का लिया निर्णय

-पांच बसों के चार्जिग की होगी व्यवस्था

<कचहरी बस स्टेशन के बगल में नगर निगम का है स्टोर

- नगर निगम ने चार्जिग स्टेशन बनाने का लिया निर्णय

-पांच बसों के चार्जिग की होगी व्यवस्था

GORAKHPUR: GORAKHPUR: नगर निगम ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के सामने इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। कचहरी बस स्टेशन के बगल में स्थित आवास के सामने नगर निगम का स्टोर है। यहां पांच बसें चार्ज की जाएंगी।

नागरिकों की सहूलियत के लिए नगर विकास विभाग शहर को ख्भ् इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। इलेक्ट्रिक बसें शहर के दो रूट पर चलेंगी। बसों को चार्ज करने के लिए नगर निगम महेसरा में चार्जिंग प्वाइंट बनवाएगा। इस पर काम चल रहा है। इस बीच हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित वाहन स्टैंड तक ले आने व ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने का निर्णय लिया।

ख्ख्0 किलोवाट होगी क्षमता

नगर निगम प्रशासन ने बिजली निगम को पत्र लिखकर कुलपति आवास के सामने स्थित स्टोर में ख्ख्0 किलोवाट क्षमता का कनेक्शन देने का अनुरोध किया है। कनेक्शन मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन चार्जिंग स्टेशन बनाएगा।

महेसरा में अभी देर

महेसरा में नगर निगम इलेक्ट्रिक बस डिपो और चार्जिंग प्वाइंट बनाएगा। नगर निगम ने बिजली निगम को पत्र लिखकर कनेक्शन मांगा है। हालांकि महेसरा में चार्जिंग स्टेशन और बस डिपो बनाने में अभी देर है।

कोट

महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाने में अभी देर है। एयरपोर्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बन रही है। इन बसों को चार्ज करने के लिए कुलपति आवास के सामने स्थित स्टोर में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है।

अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त