गोरखपुर (ब्यूरो)।पिछली बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट के चलते इस बार अनारक्षित होने का अनुमान लगाया जा रहा था। दो दिन पहले ही लिस्ट जारी होने वाली थी, लेकिन अज्ञात कारणों से नगर विकास मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस नहीं हो सकी थी। इसके बाद से अनुमानों, संभावनाओं का दौर चल रहा था। सोमवार को लिस्ट में आने के बाद से गोरखपुर में सरगर्मी अचानक तेज हो गई। इधर, 11 नगर पंचायतों की भी लिस्ट जारी कर दी गई।


नगर निगम में बढ़े 1.62 लाख मतदाता
निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में इस बार जिले में तीन लाख 61 हजार 708 मतदाता बढ़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा एक लाख 62 हजार 885 मतदाता नगर निगम में बढ़े हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में नगर निगम में आठ लाख 65 हजार 302 मतदाता थे। इस बार मतदाताओं की संख्या 10 लाख 28 हजार 187 हो गई है।
सपा को हराकर भाजपा ने दर्ज की थी जीत
2017 के चुनाव में सपा के राहुल गुप्ता को हराकर सीताराम जायसवाल मेयर बने थे। सीताराम ने सपा के राहुल गुप्ता को 75,823 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सीताराम को 1,45,992 और सपा के राहुल गुप्ता को 70,169 वोट मिले थे। बसपा के हरेंद्र यादव 34,424 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

वर्ष आरक्षण वर्ग मेयर
2017-22 ओबीसी सीताराम जायसवाल, भाजपा
2012-17 अनारक्षित सत्या पांडेय, भाजपा
2006-12 ओबीसी अंजू चौधरी, भाजपा
2000-06 ओबीसी अमरनाथ उर्फ आशा देवी, निर्दल
1995-2000 ओबीसी राजेंद्र शर्मा, भाजपा
1998-1994 अनारक्षित पवन पथवाल, कांग्रेस