- पिपराइच एरिया के मटिहनिया की घटना, घर में मचा कोहराम

- मां और पिता संग छत पर सोया था पांच साल का बच्चा

GORAKHPUR:

पिपराइच एरिया के मटिहनिया में लापता हुए 5 साल के बच्चे की बॉडी गन्ने के खेत में मिली। काले कपड़े से उसके दोनों हाथ बंधे थे। पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कीचड़ में धंसाया गया था। बच्चे के मुंह में उसका अंडरवियर ठूंसा मिला। घटना की सूचना पाकर एसएसपी डॉ। विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अचानक हुआ लापता

मटिहनिया निवासी दिलीप साहनी के घर के पास मंदिर पर भजन-कीर्तन चल रहा था। बुधवार रात भजन कीर्तन से लौटने के बाद वह अपने बेटों और पत्‍‌नी संग छत पर सोने चला गया। उसका दूसरे नंबर का बेटा गजेंद्र भी पिता के पास सो रहा था। सुबह करीब चार बजे दिलीप और उसकी पत्‍‌नी जगी तो देखा कि बच्चा अपनी जगह पर नहीं है। उनको लगा कि वह जल्दी जगकर मंदिर पर कार्यक्रम देखने पहुंच गया होगा। वह मंदिर के पास नहीं मिला तो मां सुमन और पिता दिलीप परेशान हो गए। आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ ही रिश्तेदारों को बच्चे के गायब होने की जानकारी दी।

ज्यादती की आशंका

दिलीप के साले धनंजय सहित कई रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं वह गन्ने के खेत में तो नहीं खो गया। इस वजह से लोगों ने आसपास खेतों में लगे गन्ने के खेतों की कॉम्बिंग शुरू कर दी। करीब 11 बजे बच्चे की न्यूड बॉडी रामानंद सिंह के खेत में मिली। उसके दोनों हाथ पीठ की तरफ काले कपड़े से बंधे थे। बच्चे का अंडरवियर उसके मुंह में ठूंसा गया था। बच्चे के बदन पर दूसरा कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। पुलिस खेतों के भीतर कीचड़ में घटनास्थल तक पहुंची। घटना से संबंधित सभी तरह के साक्ष्यों का संकलन कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बच्चा किन परिस्थितियों में छत से खेत में पहुंचा। उसके साथ क्या हुआ। इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है। इस दौरान कुछ लोगों ने ज्यादती की आशंका जताई, लेकिन देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई। डॉक्टरों ने ज्यादती की बात से इंकार किया है।

वर्जन। ।

खेत में बच्चे की बॉडी मिली है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम से बच्चे की मौत की वजह सामने आएगी। जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

डॉ। विपिन ताडा, एसएसपी