- नगर निगम ने अंतिम संस्कार के लिए लगाई 6 एम्बुलेंस

- नगर निगम ने तय किया 1500 रुपए किराया

- असहाय, लावारिस और बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगी मदद

I IMPACT

GORAKHPUR: जिले में अब लाशों को अंत्येष्टी स्थल तक पहुंचाने में परिवार वालों को एंबुलेंस संचालक लूट नहीं सकेंगे। आपदा काल में भी मुनाफाखोरों की दाल अब नहीं गल सकेगी। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में छपी खबर के बाद नगर निगम की नींद खुली हैं और उन्होंने बॉडी को अंत्येष्टी स्थल तक पहुंचाने के लिए 6 एम्बुलेंस का अरेंजमेंट किया है। यह राजघाट तक डेडबॉडी को पहुंचाएगी। इसके लिए परिजनों किसी की मदद भी नहीं लेनी पड़ेगी। नगर निगम ने एम्बुलेंस का किराया 1500 निर्धारित किया है। जिसे जमा करने के बाद पीडि़त परिजन मदद ले सकेंगे। वहीं गरीब, असहाय, लावारिस और बीपीएल कार्ड धारकों को ये सुविधा फ्री में दी जाएगी।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

जिले में लगातार ऐसी बात सामने आ रही थी कि कोरोना बॉडी को छूने या अंत्योष्टि स्थल तक पहुंचाने के एवज में कुछ एंबुलेंस संचालक अपनी जेबें भर रहे हैं। पहले से अपनों की जिंदगी से हाथ धो बैठे परिजनों को उनकी आखिरी रस्मों के लिए भी मुंहमांगी कीमत चुकानी पड़ रही है। इसको देखते हुए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने एक मई के अंक में 'लाशों के सौदागर' हेडिंग से खबर पब्लिश की। इसमें केस स्टडी तो ली ही गई, वहीं दैनिक जागरण आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने परिजन बनकर एंबुलेंस संचालक से बातचीत की और उनकी मनमानी को उजागर किया। खबर छपी तो शहर में हड़कंप मचा। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की खबर पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारों की खूब क्लास ली।

कमिश्नर ने लगाई फटकार

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की खबर अधिकारियों तक भी पहुंची। उन्होंने जिले के सभी जिम्मेदारों को फटकार लगाई और इसके लिए ठोस इंतजाम करने के लिए निर्देश जारी किया। कमिश्नर जयंत नर्लिकर व मेयर सीताराम के बीच मीटिंग भी हुई, इसके बाद नगर निगम की टीम ने खुद ही छह एंबुलेंस चलाकर लोगों की डेडबॉडी को अंत्येष्टी स्थल तक पहुंचाने का फैसला लिया। अब परिजन अंत्येष्टि स्थल तक कोविड-19 से मृतक व्यक्ति को ले जाकर विधिपूर्वक दाह संस्कार कर सकेंगे। साथ ही इस कंडीशन में कोई उनकी मजबूरी का फायदा अब नहीं उठा पाएगा।

हाईलाइट्स -

- नगर निगम द्वारा लगाई गई 6 एम्बुलेंस

- इन एम्बुलेंस का किराया जनहित में न्यूनतम रुपया 1500 निर्धारित किया गया है

- बीपीएल कार्ड धारक/असहाय व्यक्तियों/लावारिश शवो के विधिपूर्वक दाह संस्कार हेतु एम्बुलेंस का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

- इस पर होने वाले खर्च का वहन नगर निगम, गोरखपुर द्वारा स्वयं के श्रोतों से किया जाएगा।

ये हैं एम्बुलेंस चालको के नम्बर

9838173544, 7007751608, 8840649279, 9936978849, 8736991542, 8112689131, 9984231534, 6390588183.

एम्बुलेंस बुक करने में असुविधा होने पर इन नम्बरों पर करें कॉल -

उप नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी - 7311180304

मुख्य अभियन्ता - 7311180326

नगर स्वास्थ्य अधिकारी - 7311180345

कर्नल सीपी सिंह - 9361085555.

कन्ट्रोल रूम के इन नम्बरो पर सैनेटाईजेशन/एम्बुलेंस के लिए करें सम्पर्क

फोन नं0 0551-2342621, टोल फ्री नं0 1800-180-3456 एवं फोन नं0 0551-2336950, मो.नं। 7311180390.