गोरखपुर (महेंद्र प्रताप सिंह).उपाध्यक्ष, व्यापार कल्याण बोर्ड, पीडी जैन ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में सभी घरों पर झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो सराहनीय है। मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से जो झंडा सभी घरों पर फहराने की योजना बनाई गई है वह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। इससे देश भक्ति की भावना जागृत होने के साथ ही नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी। 11 अगस्त को नगर निगम की ओर से मैराथन दौड़ भी होगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, रणंजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, सत्य प्रकाश सिंह, कमलेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।