- बिजनेसमैन से फोन पर चर्चित विपुल सिंह का बताया नाम

- आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस ने किया खुलासा

<- बिजनेसमैन से फोन पर चर्चित विपुल सिंह का बताया नाम

- आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस ने किया खुलासा

GORAKHPUR:

GORAKHPUR: बेलघाट एरिया के बिजनेसमैन से उसके भांजे ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। दोस्तों के कहने पर उसने मौज-मस्ती के लिए उसने मामा को फोन किया। शनिवार की दोपहर एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपी को अरेस्ट करके उसे वरगलाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है।

कॉल को किया नजरअंदाज

बेलघाट एरिया के शाहपुर, बेलाव निवासी अरविंद कुमार किराना स्टोर्स चलाते हैं। क्षेत्र में उनका थोक कारोबार है। क्ब् मार्च की शाम उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले खुद को अतरौलिया निवासी विपुल सिंह बताया। व्यापारी को हड़काते हुए उसने पांच लाख रुपए देने को कहा। पहली काल को कारोबारी ने नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार फोन आने पर एसएसपी को बताया। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुट गई।

भांजा निकला आरोपी

रंगदारी मांगने वाले पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और बेलघाट एसओ रमेश चंद मिश्र ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रंगदारी देने के लिए उसे शाहपुर बंधे पर बुलाया। उसके आने पर पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के महराजगंज, शंकपुर निवासी राम प्रसाद के रूप में हुई। व्यापारी से उसका मामा-भांजे का रिश्ता निकला। उसकी हरकतों से मामा भी चौंक गए।

मीडिएटर बनकर हड़पता रुपए

बीए पास राम प्रसाद के पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। कमाने के लिए वह दिल्ली गया तो उसे नाकामी मिली। दो माह रहकर वह घर लौट आया। इस बीच उसे रुपए की जरूरत पड़ी तो दोस्तों से चर्चा कर बैठा। मौज मस्ती में दोस्तों ने उसे रंगदारी मांगने की सलाह दे डाली। अपने रिश्तेदारी में सॉफ्ट टारगेट चुनकर उसने फोन किया, लेकिन पुलिस के हाथ चढ़ गया। पूछताछ में राम प्रसाद ने कहा कि वह मीडिएटर बनकर रुपए हड़पना चाहता था। इसलिए उसने अतरौलिया निवासी विपुल सिंह का नाम बताया। उसे लगा कि मामला सुलझाने के लिए उसके मामा संपर्क करेंगे। बीच में पड़कर वह सारे पैसे हड़प लेगा। हालांकि उसकी योजना फेल हो गई।

आरोपी युवक से पूछताछ की गई। वह बिजनेसमैन का दूर के रिश्ते में भांजा लगता है। उसने मौज मस्ती के लिए रंगदारी मांगी। आरोपी के पास मिले मोबाइल फोन और सिमकार्ड को कब्जे में लिया गया है।

ब्रजेश सिंह, एसपी, ग्रामीण