- इंटरनेशनल योगा डे के दिन दैनिक जागरण और आईनेक्स्ट की तरफ से गोरखपुराइट्स को दिए गए योग के टिप्स

- योगा से ही होगा स्वस्थ भारत का निर्माण कार्यक्रम के तहत हर वर्ग के लोगों ने लिए योग गुरु से योग टिप्स

GORAKHPUR: दैनिक जागरण और आई नेक्स्ट के संयुक्त सहयोग से गोरखपुर क्लब में 'योगा से ही होगा स्वस्थ भारत का निर्माण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहां हजारों के तादाद में लोगों ने योगा गुरु के माध्यम से योग के कई आसन और प्रणायाम के टिप्स लिए। वहीं योग गुरु ने स्वस्थ रहने का भी रहस्य बताया।

योग गुरु ने दिए गोरखपुराइट्स को योग के टिप्स

योग एक साधना है। इस साधना के माध्यम से न सिर्फ हम अपने मन को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि शरीर को भी चुस्त-दुरुस्त बना सकते हैं। इसी साधना को साकार करने के लिए दैनिक जागरण और आई नेक्स्ट के संयुक्त सहयोग से 21 जून को बड़े ही धूमधाम से गोरखपुर क्लब में योगा से ही होगा स्वस्थ भारत का निर्माण कार्यक्रम शुरू किया गया। सुबह 5.30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों का जहां तांता लगा रहा। वहीं योग गुरु डॉ। विनय मल्ल ने लोगों को ध्यान, प्राणायाम, सूक्ष्म यौगिक व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भुर्जगासन आदि कराए। यहीं नहीं योग के दौरान लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए खूब ठहाके भी लगाए। वहीं डायबीटिज के मरीजों के लिए मंडूक आसन, अनुलोम-विलोम, मुक्तासन करने की सलाह दी गई। यहीं नहीं योग गुरु की टीम में शामिल भूपेंद्र यादव, अजय तिवारी, बिंदु कुमारी व बृजलाल ने योग के गुरु मंत्र लेने आए लोगों को ढेर सारी जानकारी दी।

इन आसनों का दिया टिप्स

- नटराजासन

- एकपाद आसन

- कटि चक्रासन

- उत्कटासन

- चंद्रासन

- अर्ध उत्तनासन

- पादस्तासन

- व्रजासन

- उष्ट्रासन

- भारद्वाजासन,

- आंजेनेय आसन

- दंडासन

- बंधकोणासक

- व्रकासन

- मुक्तासन

- नौकासन

इनका रहा सहयोग

- सिंघानिया क्लासेज

- रेड पल्स यूथ ट्रस्ट

- आरपीएफ टीम, एनई रेलवे

जागरण गु्रप की तरफ से आयोजित योगा से ही होगा स्वस्थ भारत का निर्माण कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम को लेकर काफी एक्साइटमेंट था। इसे निरंतर करने का हमने फैसला किया है।

अनिरुद्ध चौधरी

यह बेहद सराहनीय कार्यक्रम है। हर दिन योगा करने की चीज है। इसे निरंतर करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। मैने संकल्प लिया है कि हर दिन योगा करुंगा और अपने परिवार में सभी को इसके लिए मोटिवेट भी करुंगा।

राजेश कुमार

सबसे पहले तो मैं जागरण ग्रुप के प्रति आभार प्रकट करता हूं, मैं कभी योग नहीं करता था, लेकिन जागरण कार्यक्रम में आने के बाद से अब हर दिन योगा करुंगा और दूसरों को भी मोटिवेट करुंगा।

प्रतीक सिंघानिया

इस जागरूक कार्यक्रम से निश्चित ही गोरखपुराइट्स को इसका लाभ मिलेगा। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। योग गुरु ने जो टिप्स दिए हैं। निश्चित ही हम इससे स्वस्थ रह सकते हैं।

आदित्य संथालिया

जागरण की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मैं काफी एक्साइटेड थी। सुबह 5 बजे ही मैं क्लब में आ गई थी। योग गुरु ने जितने भी आसन बताए हैं। इससे हम स्वस्थ रह सकते हैं।

सिमरन

यह बेहद ही सराहनीय कार्य है। आज की डेट में सबसे ज्यादा तनाव और पाल्यूशन से लोगों को परेशानी है। इससे बचने के लिए योग से ही दूर किया जा सकता है। खासतौर से यूथ के लिए यह बेहद जरूरी है।

रचना

योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गौरवमयी हिस्सा है। स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। बशर्ते इसे नित्य अपनाया जाए।

डॉ। विनय मल्ल, योग गुरु