गोरखपुर (ब्यूरो)। पिछले तीन साल से इन दैवी आपदा गोरखपुर में नहीं आई है। राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदाओं में सबसे ज्यादा डूबकर हुई दुर्घटना की रिपोर्ट जो सामने आई है। वह भी कम हुई है। इस वर्ष 203-24 में महज 22 वयस्क-बच्चों की डूबकर मौत हुई है। जबकि पिछले वर्ष 65 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। वहीं आकाशीय बिजली गिरने और बेमौसम भारी वर्षा की चपेट में 1-1 व्यक्ति आए हैैं।

परिजनों को मुआवजा

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि जिले स्तर प्राप्त विवरण में मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए मृतक के दर से भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल के मुकाबले इस बार विभिन्न आपदाओं से हुए जनहानि बेहद कम हुई है। हमारी कोशिश भी होती है कि लोगों को जागरूक रखा जाए और जनहानि कम से कम हो।

दैवी आपदा के प्रकार - 2021-22 - 2022-23 - 2023-24

बाढ़ - 00 - 00 - 00

सूखा - 00 - 00 - 00

ओलावृष्टि - 00 - 00 -00

चक्रवात - 00 - 00 - 00

अग्निकांड - 01 - 01 - 00

शीतलहरी - 00 - 00 - 00

बादल फटना - 00 - 00 - 00

अन्य - 00 - 00 - 00

राज्य सरकार द्वारा घोषित - 00 - 00 - 00

आंधी तूफान से - 00 - 00 - 00

आकाशीय विद्युत - 05 - 08 - 01

बेमौसम भारी वर्षा - 04 - 01 - 01

लू-प्रकोप - 00 - 00 - 00

सर्पदंश - 19 - 05 - 00

नाव दुर्घटना - 00 - 00 - 00

सीवर सफाई एवं गैस रिसाव - 00 - 00 - 00

बोरवेल - 00 - 03 - 00

मानव वन्य जीव द्वंद - 00 - 03 - 00

डूबने से हुई दुर्घटना - 58 - 47 - 20

कुल 87 - 65 - 22

दैवी आपदा नहीं है। लेकिन जो विभिन्न प्रकार की आपदाएं आईं, उनसे हुई मृत्यु के बाद उनके परिजनों को आर्थिक मदद की राशि दे दी गई है। इस वर्ष आपदाएं बेहद कम रही। यह राहत की बात है।

विनीत कुमार सिंह, एडीएम एफआर