GORAKHPUR: बेलघाट एरिया में छात्रा से गैंग रेप के दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया। उनके खिलाफ छात्रा ने केस दर्ज कराया था। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल पास बुलाकर किया रेप

बेलघाट की रहने वाली एक किशोरी इंटर की छात्रा है। 11 जून को वह अकेले किसी काम से बाहर निकली। इलाके में स्कूल के पास सुनसान जगह पर मिले दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी मां को दी। मां के साथ वह थाने पर पहुंची। पुलिस को पूरा मामला बताया। मां के साथ थाने जाकर उसने तहरीर दी। केस दर्ज करके पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई।

जानमाल की धमकी देकर हुए फरार

शनिवार को एसओ श्याम मोहन टीम के साथ निकले थे। तभी जानकारी मिली कि रेप के आरोप में फरार जैती निवासी शैलेंद्र यादव और अश्वनी गुप्ता कहीं भागने की कोशिश में जुटे है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि शैलेंद्र संग किशोरी की पुरानी जान पहचान थी। शैलेंद्र ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। जानमाल की धमकी देकर दोनों ने किशोरी से रेप किया।