डबल मर्डर में शामिल 10 हजार के इनामी शनि पासवान को पुलिस ने अरेस्ट किया। शनिवार को झंगहा, मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी सूरज सिंह गश्त पर निकले थे। तभी आरोपित के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ 10 हजार का इनाम जारी हुआ था। 24 मई को झंगहा एरिया के गौरीघाट के पास शराब की दावत में बदमाशों ने रामनगर कड़जहां निवासी चचेरे भाइयों दिवाकर और कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्चस्व को लेकर हुए मर्डर में 12 लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने नौ लोगों को जेल भेज दिया था। वारदात में फरार तीन आरोपितों राहुल, विक्कू पासवान और रामलखना निवासी शनि पासवान की तलाश चल रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। दो अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
- # Crime Gorakhpur
- # Gorakhpur Crime
- # One Arrested In Double Murder Case
- # Corona
- # Coronavirus
- # Covid 19
- # Lockdown
- # Gorakhpur News
- # Gorakhpur News Today
- # Gorakhpur News Live
- # Gorakhpur News Headlines
- # Gorakhpur Latest News Update
- # Gorakhpur News Paper Today
- # Gorakhpur News Live Today
- # Gorakhpur City News