- चौरीचौरा एरिया के इब्राहिमपुर की घटना

GORAKHPUR : चौरीचौरा एरिया के इब्राहिमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना सैटर्डे दोपहर करीब एक बजे हुई। उधर अलग-अलग जगहों पर एक्सीडेंट में एयरफोर्स कर्मचारी सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी को अलग- अलग जगहों पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, बस्ती जिले के खलीलाबाद कोतवाली स्थित कांटे में हुए एक्सीडेंट में गुलरिहा के अशरफपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों किसी बारात में शामिल होने बस्ती जा रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार

चौरीचौरा के इब्राहिमपुर निवासी अशोक सिंह फैमिली के साथ मुंबई में रहते हैं। एक हफ्ते पूर्व उनका परिवार घर आया है। सैटर्डे मार्निग करीब 10 बजे अशोक का बेटा अमित बाइक से जगदीशपुर जा रहा था। इब्राहिमपुर से थोड़ी दूरी पर पुलिया के करीब पहुंचा। तभी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर जान चली गई। एक्सीडेंट के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। उधर बारात में शामिल होने बस्ती जा रहे गुलरिहा के अशरफपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। फ्राइडे नाइट तीन युवक ही एक बाइक से बस्ती जा रहे थे। कांटे के बाद तेज रफ़्तार व्हीकल की चपेट में आने दो की जान चली गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर में छह लोगों की हालत गंभीर

खोराबार एरिया के जंगल सिकरी में साइकिल और बाइक टक्कर में एयरफोर्स कर्मचारी सहित चार लोग घायल हो गए। कोतवाली एरिया के दीवान बाजार निवासी शंकर वर्मा की ससुराल देवरिया है। सैटर्डे मार्निग वह पत्‍‌नी शैला और बेटा सत्यम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जंगल सिकरी में पहुंचे तो अचानक सामने आई साइकिल से टक्कर हो गई। साइकिल सवार एयरफोर्स कर्मचारी एमआर राय सहित चारों लोग घायल हो गए। उधर गगहा एरिया के गोबरहिया में फोर व्हीलर के बीच टक्कर में चार अन्य घायल हो गए।